फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheated of Rs 7 lakh by luring profit on insurance policy

Sonipat News: इंश्योरेंस पॉलिसी पर मुनाफा देना का लालच देकर 7 लाख रुपये ठगे

Mon, 03 Jun 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 7 lakh by luring profit on insurance policy
सोनीपत। साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर लगातार उनकी मेहनत की कमाई हड़प रहे है। वह नए-नए तरीके अपनाकर लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। अब साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त फौजी को इंश्योरेंस पॉलिसी पर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर उनसे 7.03 लाख रुपये ठग लिए।साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुरथल रोड निवासी महावीर सिंह ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि वह सेवानिवृत्त फौजी हैं। उनके पास अलग-अलग कंपनी की इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। उनके पास 23 दिसंबर, 2023 को कॉल आई थी। कॉल करने वाले अपनी पहचान विवेक के रूप में दी थी। उसने बताया था कि आपकी पॉलिसी पूरी हो गई हैं। इसकी फाइल उनके पास आ गई हैं। उसने उन्हें भुगतान के बारे में बताया। उसके साथ ही मोनिका राठौर ने भी कॉल कर यही कहा था। बाद में दोनों ने बताया कि वह वह एक ही कार्यालय में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस पॉलिसी एक साल के लिए ही हैं। साथ ही कहा कि आपके खाते में 17 लाख रुपये बनते हैं। अगर आप पॉलिसी के अकाउंट में 7.03 लाख रुपये और जमा करा देंगे तो आपको 29 लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने उनके पास कुछ बैंक खातों की जानकारी भेज दी। जिस पर उन्होंने उन खातों में रुपये जमा करा दिए। उन्होंने छह बार में यह राशि डाली।
विज्ञापन


चेक बनाकर व्हाट्सएप पर फोटो भी भेजा

पीड़ित ने बताया कि उनकी तरफ से राशि भेजने के बाद 27 फरवरी को बैंक के चेक की फोटो भी उनके पास भेजी। इसके बाद उनसे चेक में विवरण जांचने के लिए कहा गया। चेक में भुगतान की तिथि 27 फरवरी थी और राशि 29.22 लाख थी। काफी इंतजार के बाद चेक नहीं मिलने पर उन्होंने कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे गए तो धोखाधड़ी का पता लगा

महावीर सिंह का कहना है कि जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अपने भतीजे से बात की। इसके बाद वह 11 अप्रैल को पुणे गए थे। 26 अप्रैल को बैंक जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि उनसे 7.03 लाख उनकी पॉलिसी के खाते में जमा नहीं करवाए गए। यह राशि किसी के व्यक्तिगत खाते में डलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed