{"_id":"6a9ae2601ea3025fdc069148","slug":"chants-of-jai-shri-krishna-echoed-in-sonipat-amidst-the-rain-janmashtami-celebrated-with-great-fervor-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159970-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश के बीच सोनीपत में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश के बीच सोनीपत में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
Fri, 04 Sep 2026 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गीता भवन मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के मौके पर लड्डू गोपाल को झूला झुलाते दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिलेभर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया था। शाम को बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर लड्डू गोपाल को झूला झुलाया।
माखन-मिश्री, फल और अन्य सामग्री का भोग लगाया गया। रात 12 बजे रोहिणी नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि और हर्षण योग के संयोग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। बाल गोपाल स्वरूप में जन्म लेते ही मंदिर जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद अपना उपवास खोला। दिनभर मंदिरों में श्रीकृष्ण के भजन और संकीर्तन गूंजते रहे। सुबह कई स्थानों पर प्रभातफेरियां भी निकाली गईं।
मंदिरों में बाल गोपाल का विशेष शृंगार किया गया। उन्हें चंदन, अक्षत और रोली का तिलक लगाया गया। प्राचीन मंदिरों में श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित झांकियां सजाई गईं। इनमें कंस के अत्याचार और कृष्ण जन्म की लीलाएं प्रदर्शित की गईं। देर रात तक श्रद्धालु इन झांकियों को देखने जुटे रहे। कई मंदिरों में मथुरा और वृंदावन से पूजा का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन
इंसेट
इन मंदिरों में उमड़ी भीड़
रोहतक रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर सोनीपत धाम, सुनारो वाली गली स्थित श्रीदेवी चिटाने वाली माता मंदिर, बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर, कामी रोड स्थित बाबा धाम मंदिर, काली माता मंदिर, ककरोई चौक स्थित शंभू दयाल मंदिर, मॉडल टाउन का गीता भवन मंदिर, संकट मोचन सिद्ध हनुमान मंदिर, नवदुर्गा माता मंदिर, कैलाश कॉलोनी का ओम शिव धाम, जटवाड़ा व सेक्टर-23 के शिव मंदिर, एटलस रोड का कृष्ण मंदिर, सेक्टर-14 चिंतपूर्णी मंदिर, गोहाना रोड बाइपास हनुमान मंदिर, मुरथल रोड शिव मंदिर सहित शहर और जिले के अनेक मंदिरों में जन्माष्टमी के कार्यक्रम आयोजित हुए। खरखौदा के छपड़ेश्वर धाम, गोहाना के मस्तनाथ शिवाला और पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में भी देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही।