फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chaitanya Mahaprabhu is the founder of Harinam Sankirtan.

Sonipat News: हरिनाम संकीर्तन के जनक चैतन्य महाप्रभु

Mon, 08 Dec 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chaitanya Mahaprabhu is the founder of Harinam Sankirtan.
फोटो 03- सोनीपत के देवनगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य।
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु गुणगान किया गया। प्रभातफेरी मिशन चौक से प्रारंभ की गई।
विज्ञापन

इसके बाद देवनगर, ककरोई रोड, गढ़ी घसीटा होते हुए राधा गोपीनाथ मंदिर के पास प्रदीप शर्मा के निवास पर हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया।

प्रभातफेरी के दौरान समिति सदस्यों ने जगह-जगह पर रूककर भगवान की महिमा के बारे में बताया गया। हरिनाम संकीर्तन के समापन पर रघु कुमार दास ने चैतन्य महाप्रभु के बारे में वर्णन किया। उन्होंने बताया कि इस हरिनाम संकीर्तन के जनक चैतन्य महाप्रभु हैं। उन्होंने हरिनाम को पूरे संसार में फैलाया और उनके अनुयायी अब हरिनाम का हर नगर व गांव में प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

संकीर्तन में भागवत तत्व दास, सहदेव प्राण दास, युग धर्मदास, रामसेवक दास, कृष्ण कुमार गर्ग, जयप्रकाश, मास्टर जगदीप पांचाल, श्याम सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed