फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   chain snaching

महिला के गले से सोने की चेन झपटी, मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Oct 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
chain snaching
महिला के गले से सोने की चेन झपटते बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। देव नगर की गली नंबर-8 में बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। झपटमारी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवकों ने महज चार सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस झपटमारों का पता लगाने में लगी है। देव नगर निवासी मीना ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह घर के बाहर खड़ी थी। उसके पास उनकी एक पड़ोसन भी आ गई। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए थे। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसके गले से सोने की चेन झपट ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर आए। मगर तब तक युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके गए। महिला ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने टोपी पहन रखी थी। जिसके चलते वह उसे देख नहीं सकी।
विज्ञापन

झपटमारों ने वारदात को महज 4 सेकेंड में ही अंजाम दे दिया। महिला के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आते हैं। बाइक सवार महिला के पास से गुजरने लगती है तो पीछे बैठा युवक महिला के गले से सोने की चेन झपट लेता है।
विज्ञापन

युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है
महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही युवकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जांच अधिकारी, गोहाना रोड चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed