फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash and mobile looted from the driver by breaking the glasses of the taxi

Sonipat News: टैक्सी के शीशे तोड़कर चालक से लूटी नकदी और मोबाइल

Sat, 25 Feb 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cash and mobile looted from the driver by breaking the glasses of the taxi
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जुरासिक पार्क के पास शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने टैक्सी चालक से मारपीट करते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए। चालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन

करनाल के लाडवा में इंद्री रोड निवासी कुलदीप ने बताया कि वह अपनी अर्टिगा कार को टैक्सी के तौर पर चलाता है। शुक्रवार रात 11 बजे गांव टपरियों से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए सवारी लेकर जा रहे थे। वह जब राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जुरासिक पार्क के गेट पर पहुंचे तो चाय पीने के लिए गाड़ी रोक दी। इस दौरा पीछे से एक फार्च्यूनर गाड़ी आई। उसमें से कुछ युवक बिट्टे लेकर उतरे और उनके साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद गाड़ी के शीशे तोड़कर गेयर बाक्स के पास रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए। वह मोबाइल में गाड़ी तोड़ने बना रहा था तो युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। चालक कुलदीप ने डायल 112 पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची बहालगढ़ पुलिस ने चालक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि युवकों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। जल्द ही युवकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed