{"_id":"69163f8160111d49bf0a51f7","slug":"cases-will-be-filed-for-not-removing-encroachment-in-ganaur-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145247-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्नौर में अतिक्रमण न हटाने पर होंगे केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्नौर में अतिक्रमण न हटाने पर होंगे केस
Fri, 14 Nov 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। डीसीपी ट्रैफिक ने अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में नगर पालिका और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास होंगे। अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस जारी किया जाएगा। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में 285 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने कहा कि नपा व पुलिस प्रशासन की तरफ से संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। लोगों से भी अपेक्षा की जाती है कि वे इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में मदद करें।
व्यापार मंडल ने दुकानदारों से की अपील
व्यापार मंडल गन्नौर के कार्यवाहक अध्यक्ष संदीप सिंघल ने व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपने व्यापारिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ सभी को मिल सके। यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण करता हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है, ऐसे में दुकानदार नियमों का पालन करें ताकि उन्हें किसी तरह का परेशानी न उठानी पड़े।