{"_id":"6aef6c205cc664029e08accd","slug":"case-filed-against-shopkeeper-for-keeping-illegal-sonipat-news-c-200-1-bgh1005-128915-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनाज मंडी के गोदाम में अवैध पटाखे रखने पर दुकानदार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनाज मंडी के गोदाम में अवैध पटाखे रखने पर दुकानदार पर केस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिवाली के आसपास पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई के बीच अनाज मंडी में गोदाम के अंदर आतिशबाजी का सामान रखने का मामला सामने आया है। लाइनपार थाना पुलिस ने दुकान नंबर-8 के संचालक राकेश कुमार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोदाम से बम-पटाखों से भरे दो कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, लाइनपार थाने में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर-8 के संचालक राकेश कुमार के गोदाम में अवैध रूप से बम-पटाखे और आतिशबाजी का सामान रखा मिला। पुलिस ने जब दुकानदार से आतिशबाजी का सामान रखने संबंधी लाइसेंस और परमिट मांगा, तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
लाइनपार थाना एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो कट्टे बम-पटाखे बरामद कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।