{"_id":"611aa84f8ebc3e42bc263dfb","slug":"case-filed-against-four-people-who-did-not-verify-the-tenants-sonipat-news-rtk62109475","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अब दर्ज हो रहे मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, अब दर्ज हो रहे मुकदमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पुलिस ने किरायेदारों और कर्मियों का पुलिस सत्यापन न कराने वालों पर अब कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की सुरक्षा के चलते किरायेदारों और कर्मचारियों के सत्यापन का कार्य शुरू किया था। लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदात के चलते इनमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि ज्यादातर लोगों ने किरायेदारों और कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया है। सिटी थाना क्षेत्र में गढ़ी घसीटा के रहने वाले वेदप्रकाश ने अपने मकान में किरायेदारों को रखा हुआ है। उसने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया है। पुलिस ने वेदप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं टीकाराम कालेज के पास स्वीट्स एंड नमकीन की दुकान के मालिक देवेंद्र कुमार ने अपने यहां कई कर्मचारी रखे हुए हैं। उसने कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली के रहने वाले विनोद कुमार ने अपने मकान में किराएदारों को रखा हुआ है। उसने किसी किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दहीसरा के रहने वाले योगेश कुमार ने भी मकान में किरायेदारों को रखा हुआ है। उसने किसी किरायेदार का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
किरायेदारों व कर्मचारियों का सत्यापन अवश्य करना चाहिए। लोगों को समझदारी दिखाते हुए इनका सत्यापन कराने की जरूरत है, उससे वह भी सुरक्षित हो जाएंगे। पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। सत्यापन नहीं कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।