फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Case filed against father and son for extorting Rs 2 lakh in the name of getting a job in HKRN

Sonipat News: एचकेआरएन में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठे, बाप-बेटे पर मुकदमा

Thu, 19 Dec 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed against father and son for extorting Rs 2 lakh in the name of getting a job in HKRN
गन्नौर। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र ने एक युवक से दो लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि पिता-पुत्र ने युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर पानीपत के समालखा में ट्यूबवेल पर काम पर लगा दिया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने युवक को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

गांव खिजरपुर अहीर निवासी राहुल ने बताया कि गांव दुभेटा निवासी महाबीर ने उन्हें जनवरी में दो लाख रुपये में हरियाणा कौशल रोजगार में नौकरी दिलाने की बात कही थी। पुराना जानकार होने की वजह से उन्होंने महाबीर को दो लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद उनके पास ईमेल पर पीडब्ल्यूडी पानीपत में बतौर पंप आपरेटर की नौकरी का मैसेज भेजा था। इसके बाद महाबीर ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर समालखा के एक ट्यूबवेल पर भेज दिया। दो महीने बीत जाने के बाद उन्हें वेतन नहीं मिला तो महाबीर ने उन्हें दूसरी जगह लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। उन्होंने महाबीर से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने 15 दिन में पैसे लौटाने का वादा किया थे, लेकिन अब तक पैसे नहीं लौटाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महाबीर और उसका बेटा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी महाबीर व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed