फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car hits motorcycle on Meham Road; two injured.

Sonipat News: महम रोड पर कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

Sun, 04 Oct 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Car hits motorcycle on Meham Road; two injured.
गोहाना। महम रोड पर बुटाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पास तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में मदीना निवासी रविंद्र और वकील घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविंद्र ने बरोदा थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि वह मदीना डाकघर में नौकरी करता है। 28 सितंबर को वह बाइक से गोहाना मुख्य डाकघर से डाक लेने जा रहा था। उसके साथ गांव का वकील भी था। बुटाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रविंद्र के अनुसार कार एक महिला चला रही थी, जो हादसे के बाद कार सहित मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed