फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   caongress lost after support of INLD

इनेलो प्रत्याशी के समर्थन से भी नहीं जीते जयतीर्थ, मोहनलाल ने भाजपा को दिलाई जीत

Fri, 25 Oct 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
caongress lost after support of INLD
मतगणना केंद्र के बाहर जीत के बाद राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली को कंधों पर उठाए हुए कार्यकर्ता। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। राई विधानसभा सीट पर अपना कब्जा कायम रखने के लिए कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया ने 10 साल का झगड़ा खत्म करके इनेलो प्रत्याशी इंद्रजीत दहिया का समर्थन जरूर लिया, लेकिन उसके बावजूद जयतीर्थ दहिया जीत नहीं सके और भाजपा के मोहनलाल बड़ौली ने इस सीट पर पहली बार कमल खिलाकर इतिहास रच दिया। इस तरह यह सीट कांग्रेस के पास से 14 साल बाद खिसक गई। राई विधानसभा सीट पर वर्ष 2005 से लगातार कांग्रेस ने कब्जा जमाया हुआ था, जहां से वर्ष 2005 में कांग्रेस के टिकट पर वर्तमान में भाजपा सांसद रमेश कौशिक ने चुनाव लड़ते हुए इनेलो के अजीत आंतिल को हराया था। जिसके बाद वर्ष 2009 में कांग्रेस ने पूर्व सांसद और मंत्री रिजक राम के बेटे जयतीर्थ दहिया को मैदान में उतारा, जिन्होंने इनेलो के इंद्रजीत दहिया को हराकर जीत दर्ज की। वर्ष 2014 के चुनाव में दोबारा से कांग्रेस ने जयतीर्थ दहिया को प्रत्याशी बनाया तो इनेलो ने भी इंद्रजीत दहिया को मैदान में उतार दिया था। इस चुनाव में दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही और जयतीर्थ दहिया को तीन वोट से विजेता घोषित किया गया, लेकिन यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचा तो वहां से जयतीर्थ दहिया का एक महीने पहले ही चुनाव निरस्त कर दिया गया था। उसके बाद भी कांग्रेस ने तीसरी बार जयतीर्थ दहिया पर भरोसा जताया था तो इनेलो ने भी तीसरी बार इंद्रजीत दहिया को चुनाव मैदान में उतारा था। जजपा ने पहले इनेलो से चुनाव लड़ चुके अजीत आंतिल को प्रत्याशी बनाया था। इस तरह तीन प्रमुख पार्टियों ने जाट प्रत्याशियों पर दांव खेला था तो भाजपा ने गैर जाट कार्ड खेलते हुए ब्राह्मण मोहनलाल बड़ौली को मैदान में उतार दिया था, लेकिन चुनाव से दो दिन पहले राई सीट पर इनेलो प्रत्याशी इंद्रजीत दहिया ने कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया को समर्थन देकर हर किसी को चौंका दिया था। इसके बावजूद जयतीर्थ दहिया तीसरी बार जीत दर्ज नहीं कर सके और 14 साल बाद इस सीट से कांग्रेस का कब्जा खत्म हो गया। वहीं राई विधानसभा सीट के चुनाव के इतिहास में पहली बार भाजपा को जीत मिली।
विज्ञापन

किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
प्रत्याशी पार्टी कुल वोट
मोहनलाल बडौली भाजपा 45377
जयतीर्थ दहिया कांग्रेस 42715
अजीत आंतिल जजपा 17137
इंद्रजीत इनेलो 631
परमजीत बसपा 2890
जयकरण एसयूसीआई 206
मुकेश तापसी राष्ट्रीय मजदूर विकास पार्टी 102
मोहन आंतिल ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक 112
राजकुमार शर्मा लोसुपा 8422
सुनील कुमार जनता दल यूनाईटेड 165
सुनील कुमार जयमहाभारत 107
सुनील कुमार भारतीय समतावादी पार्टी 540
सोहन पराशर महिला एवं युवा शक्ति पार्टी 460
बिजेंद्र कुमार निर्दलीय 123
मोहनलाल निर्दलीय 175
नोटा --- 287
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed