फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Calling a meeting without permission was termed unconstitutional

Sonipat News: बिना अनुमति बुलाई बैठक को बताया असांविधानिक

Tue, 11 Mar 2025 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Calling a meeting without permission was termed unconstitutional
फोटो :26: सोनीपत बार परिसर में एसोसिएशन की बैठक के दौरान उपस्थित प्रधान अनिल ढुल व अन्य पदाधिका
सोनीपत। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बिना अनुमति बुलाई गई बैठक को असांविधानिक बताया है। पदाधिकारियों की बैठक में अनुशासनात्मक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गैरकानूनी तरीके से बार एसोसिएशन सोनीपत के लेटर पैड का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


सोमवार को बार एसोसिएशन सोनीपत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रधान अनिल ढुल की अध्यक्षता में बार परिसर में बैठक बुलाई। इसमें प्रधान के साथ ही उपप्रधान सोनू भारद्वाज मलिकपुर, सचिव संदीप, सहसचिव कृतिका, खजांची प्रवीन ढिल्लों मौजूद रहे। बैठक में बार एसोसिएशन के ज्यादातर वकील शामिल हुए। 7 मार्च को बिना किसी पदाधिकारी की अनुमति और बिना रिक्विजिशन (मांग) के हुई बैठक को असंवैधानिक बताया गया। आरोप था कि कुछ वकीलों ने गैरकानूनी तरीके से बार एसोसिएशन सोनीपत के लेटर पैड का इस्तेमाल कर प्रधान के खिलाफ पत्रकारवार्ता की। प्रेस नोट जारी कर सोशल मीडिया पर बार एसोसिएशन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रधान अनिल ढुल ने अधिवक्ताओं को अपने विचार रखने को कहा। जिस पर बहुमत और सुझावों के आधार पर अनुशासनात्मक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। यह समिति 7 मार्च को असंवैधानिक बैठक करने वाले वकीलों को लेकर कार्रवाई की सिफारिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान की कार्रवाई को सही माना

अधिवक्ताओं ने प्रधान की तरफ से रिकॉर्ड के संबंध में की गई कार्रवाई को सही माना। शपथ ग्रहण के समय वरिष्ठ अधिवक्ता ने सभी रिकॉर्ड प्रधान को सौंपे थे। ऐसे में रिकॉर्ड की पूरी जिम्मेदारी प्रधान की बनती है। अब समिति बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed