{"_id":"67ceec3ef9acfb424606c81b","slug":"called-upon-volunteers-to-follow-the-path-of-goodness-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133507-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वयंसेवकों से नेकी की राह पर चलने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वयंसेवकों से नेकी की राह पर चलने का किया आह्वान
Tue, 11 Mar 2025 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 11 Mar 2025 04:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के मुरथल स्थित श्री राम कृष्ण साधना केंद्र में हिंदू महाविद्यालय की ओर से आयोजि
सोनीपत। हिंदू महाविद्यालय की ओर से मुरथल स्थित श्री राम कृष्ण साधना केंद्र में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन किया गया। स्वयंसेवकों ने साधना केंद्र के गुरुकुल में पढ़ रहे छात्रों को अपनी ओर से पाठ्य सामग्री वितरित की। मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ. ज्योति राज, विशिष्ट अतिथि एडीसी कार्यालय से सेवानिवृत्त परियोजना अधिकारी संगीता गौड़ ने शिरकत की।
समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीआरए महाविद्यालय से प्रोफेसर डॉ. ऊषा दहिया ने स्वयंसेवकों को नेकी की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि डॉ. ज्योति राज ने बच्चों को नशे से दूर रहकर मेहनत व जज्बे के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया। संगीता गौड़ ने स्वयंसेवकों को विभिन्न युवा योजनाओं से अवगत कराकर उनका लाभ लेने की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य अर्चना गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. अरुण गौड़, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. कपिल गुप्ता व डॉ. हरदीप मौजूद रहे।