फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Called as an acquaintance, first transferred Rs 19 thousand to the account, then withdrew Rs 1.15 lakh

Sonipat News: परिचित बन की कॉल, खाते में पहले ट्रांसफर कराए 19 हजार, फिर निकाले 1.15 लाख रुपये

Sun, 28 Jul 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Jul 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Called as an acquaintance, first transferred Rs 19 thousand to the account, then withdrew Rs 1.15 lakh
गोहाना। साइबर ठग ने युवक के पास परिचित बन कर फोन किया और दो अलग-अलग बैंक खातों से 19 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये ट्रांसफर करने के थोड़ी देर बाद ही दो बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये और निकाल लिए गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक खाते को बंद कराया और पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोहाना के वार्ड-19 निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के पास अज्ञात नंबर से कॉल आई और कहा कि वह शर्मा सर बोल रहे हैं, उन्हें रुपये की जरूरत है। ऐसे में उनके बेटे ने दो अलग-अलग बैंक खातों से 19 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पीड़ित के दो अलग-अलग बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द ही साइबर ठग का पता लगाया जाए और उनके रुपये वापस दिलाए जाए।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को शिकायत मिली है कि युवक के बैंक खाते से रुपये निकाले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साइबर ठग की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed