{"_id":"675752d6aa6675934c09cce7","slug":"cable-box-of-power-house-line-damaged-blackout-in-five-villages-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129009-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली घर की लाइन का केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त, पांच गांवों में ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली घर की लाइन का केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त, पांच गांवों में ब्लैकआउट
Tue, 10 Dec 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
गांव भोगीपुर स्थित 33केवी बिजलीघर की लाइन में अचानक फाॅल्ट आने के बाद पांच गांवों में करीब 13 घंटे तक ब्लैकआउट रहा। बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते ग्रामीणों को परेशानी हुई। सोमवार सुबह 5 बजे ग्रामीण उठे तो बिजली गुल मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों को फोन करने शुरू किए। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हाेने पर लोगों को राहत मिल सकी।
गांव राजलू गढ़ी के पास रविवार देर रात दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर भूमिगत क्रॉसिंग के लिए लगाया गया केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने के कारण भोगीपुर बिजलीघर से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इससे गांव भोगीपुर, राजलू गढ़ी, उदेशीपुर, अगवानपुर और पांची जाटान में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने के कारण सुबह के समय लोगों को बिजली से होने वाले काम काज पूरी तरह प्रभावित रहे।
मामले की सूचना के बाद उपमंडल अभियंता अभिषेक कौशिक ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया। उपमंडल अभियंता की देखरेख में कर्मचारियों ने पूरी लाइन की जांच की तो रेलवे लाइन के पास केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त मिला। इसके बाद केबल बॉक्स बदलने में समय लगा गया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू की जा सकी। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
33 केवी बिजली लाइन के केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रात को कर्मचारियों ने प्रयास किया, लेकिन बिजली आपूर्ति लाइन में फाॅल्ट का पता नहीं लगा। सोमवार सुबह लाइन की जांच के बाद केबल बॉक्स बदल कर बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया।
- अभिषेक कौशिक, उपमंडल अभियंता (ग्रामीण), बिजली निगम।