फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   by kidnapping the driver with eggs robbed full canter

चालक को अगवा कर अंडों से भरा कैंटर लूटा

Thu, 16 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
by kidnapping the driver with eggs  robbed full canter
केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) पैरिफेरल-वे पर टोल-प्लाजा के पास कार सवार चार युवकों ने अंडों से भरा कैंटर लूट लिया। युवक ने कैंटर चालक व उसके साथी को कागजात दिखाने के बहाने रोककर अपनी कार में अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों को यूपी के नोएडा ले गए और रातभर घूमाने के बाद गांव कासना के पास छोड़कर फरार हो गए। चालक ने मामले से कैंटर मालिक को अवगत कराया। उसके बाद कुंडली थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद के गांव बुआना निवासी रिंकू ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपने साथी अंकित के साथ 13 सितंबर को बुआना के राजेंद्रा पोल्ट्री फार्म से कैंटर में अंडे भरकर यूपी के अलीगढ़ के लिए चले थे। वह देर शाम को केजीपी टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तो एक सफेद रंग की कार में सवार होकर चार युवक उनके पास पहुंचे और कैंटर को रुकवा लिया। उसके कैंटर रोकते ही कार से दो युवक उतरकर आए और उससे कागजात दिखाने को कहा। उसने उन्हें सरकारी अधिकारी समझकर कागजात दे दिए। बाद में उन्होंने उसे व साथी अंकित को अपनी कार में बैठा लिया। कार में दो अन्य युवक सवार थे।
विज्ञापन

उन्होंने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और वह उन्हें कार में अगवा कर यूपी के नोएडा ले गए। उनके दो अन्य साथी उनका कैंटर लेकर चलने लगे। रातभर नोएडा में घूमाने के बाद बदमाशों ने उन्हें गांव कसाना के पास सिरसा चौक पर उतार दिया। वह उनका कैंटर, मोबाइल व कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। जिस पर उसने कसाना स्थित ढाबा मालिक से फोन लेकर कैंटर मालिक पवन को अवगत कराया। जिस पर वह उनके पास पहुंचे और उन्होंने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीपी पर अंडों से भरा कैंटर लूटने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
-रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed