फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   By doing kirtan, the sins of many births are destroyed: Raghu Kumar Das

कीर्तन करने से जन्म-जन्मांतर के नष्ट हो जाते हैं पाप : रघु कुमार दास

Mon, 01 Dec 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
By doing kirtan, the sins of many births are destroyed: Raghu Kumar Das
फोटो 36- सोनीपत के भरतपुरी में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य।
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को भरतपुरी स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र से हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया। तुलसी पूजन के बाद प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ। प्रभातफेरी पालीवाल धर्मशाला, प्रभु नगर, मंडी, ब्रह्म नगर, वेस्ट रामनगर होते हुए गोकुल नगर में रमेश वत्स के निवास स्थान पर हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रभातफेरी का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत कर प्रसाद वितरित किया। कृष्ण कृपा दास, युग धर्मदास ने श्रद्धालुओं को हरिनाम की महिमा के बारे में बताया। संकीर्तन में हरिनाम की महिमा का बखान करते हुए रघु कुमार दास ने बताया कि भगवान का नाम लेने, कीर्तन करने से हमारे जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस्कॉन प्रचार समिति, कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास महाराज 6 दिसंबर को औद्योगिक क्षेत्र स्थित पालीवाल धर्मशाला में अपने भक्तों के साथ शिरकत करेंगे। शाम 6 से 8 बजे तक हरिनाम संकीर्तन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकीर्तन में बलवान गौरंगा दास, सहदेव प्राण दास, शालिग्राम दास, शांत नरसिंह दास, सुप्रसाद हरिदास, रामसेवक दास, जयप्रकाश, मास्टर जगदीप पांचाल, जयभगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed