फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Businessman hanged, suicide note also found

कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

Thu, 05 Aug 2021 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Businessman hanged, suicide note also found
सोनीपत। कबाड़ कारोबारी ने वीरवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने नोट के आधार पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जटवाड़ा निवासी रघुवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विष्णु (48) की दोस्ती प्रेमनगर निवासी सुरेंद्र सिंह से थी। विष्णु ने अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ मिलकर ककरोई रोड पर कबाड़ का कारोबार किराये पर प्लॉट लेकर किया था। कारोबार में विष्णु की रकम अधिक लगी थी। कुछ दिन पहले विष्णु गोदाम पर नहीं था। तब सुरेंद्र ने विष्णु के रुपयों से खरीदा गया कबाड़ चुपचाप बेच दिया था। उसने विष्णु से भी आठ लाख रुपये ले रखे थे, बार-बार मांगने पर वह पैसा नहीं दे रहा था। आरोप है कि आरोपी सुरेंद्र उसे धमकाने लगा था। रुपये लेने वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

इनको बताया अपनी मौत का जिम्मेदार
विष्णु ने सुसाइड नोट में अपने साझेदार सुरेंद्र सिंह के साथ ही सुरेंद्र डेरी वाला, सुरेंद्र जिम वाला, जयभगवान, महताब नंबरदार और सुनील डेरी वाले को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed