फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Business rivalry took Monu's life

Sonipat News: कारोबारी प्रतिद्वंद्विता की रंजिश ने लील ली मोनू की जान

Tue, 23 Apr 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Business rivalry took Monu's life
सोनीपत। हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक कहीं पुरानी रंजिश तो कहीं पारिवारिक रिश्तों में ही हत्याएं हो रही थीं लेकिन मोनू की हत्या ने सभी को चौका दिया है। कारोबारी प्रतिद्वंद्विता की रंजिश ने मोनू की जान ले ली। चुनावी माहौल में हो रही लगातार हत्याओं से सभी सकते में हैं। महज 16 दिन के अंदर हत्या की 13 वारदात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


गांव सबौली निवासी अमरजीत उर्फ मोनू की हत्या कारोबार की रंजिश में की गई है। भतीजे हरीश का आरोप है कि आरोपी गोलू भी ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उनके चाचा लगातार अपने काम में आगे बढ़ रहे थे। वह दिनरात मेहनत करते थे। इसी बात से गोलू उनसे रंजिश रखने लगा था। बताया जा रहा है कि मोनू के पास एक कैंटर है। उनका व्यवहार बेहतर होने के चलते उन्हें लगातार काम मिल रहा था। कई बार वह अन्य वाहन चालकों की गाड़ी भी किराये पर आगे भेज देते थे। ऐसे में उनका व्यापार बढऩे लगा था। जिसके चलते ही गोलू उनसे रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन


दो परिवारों को संभाल रहे थे मोनू

गांव के सरपंच सुनील कटारिया बताते हैं कि मोनू दो परिवारों को संभाल रहे थे। वह अपनी पत्नी चंद्रप्रभा, बेटे राजा व बेटी परी के साथ चाचा के परिवार का लालन-पालन करते थे। उनके चाचा का निधन हो चुका है और उनके बच्चे अभी नाबालिग है। ऐसे में मोनू की उनकी परवरिश में योगदान दे रहे थे। परिजनों ने बताया कि मोनू की पत्नी चंद्रप्रभा अपने मायके गई हुई थी। जिसके चलते ही वह भतीजे हरीश के साथ खाना लेने होटल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार जारी है हत्याओं का सिलसिला

चुनाव के दौर में राजनीतिक पारा जहां बढ़ने लगा है वहीं सोनीपत में हत्याओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस मामलों का सुलझाने का दंभ भर रही है कि फिर उनके सामने दूसरी नई चुनौतियां खड़ी हो जाती है। 7 अप्रैल : गांव खेड़ी मनाजात ने युवक ने अपनी ही मां को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी व उसकी प्रेमी को गिरफ्तार कर चुकी है। 12 अप्रैल : गन्नौर के गांधीनगर में सिम को लेकर झगड़े में युवक की हत्या, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 13 अप्रैल : मुरथल से 9 अप्रैल को लापता युवक का हत्या कर फेंका शव मिला, पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। 14 अप्रैल : पुरखास गांव में पूर्व टीटीई की हत्या, शराब पीकर झगड़े में वारदात, पुलिस आरोपी को पकड़ चुकी है। 16 अप्रैल : हापा एक्सप्रेस में सीट को लेकर झगड़े में युवक की हत्या, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। 17 अप्रैल : गांव रोहणा से लापता सेवानिवृत्त आईटीबीपी जवान की हत्या, हमलावर बेसुराग है। 18 अप्रैल : गांव मोहाना में युवक की हत्या, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 19 अप्रैल : सोनीपत में पांच साल की बेटी की मां व प्रेमी ने नृशंसता से हत्या कर दी। प्रेमी ने बच्ची से दुष्कर्म भी किया। 21 अप्रैल : सिसाना गांव में किसान की पीटकर हत्या की गई। आरोपी नामजद हैं। 21 अप्रैल : गांव बोहला में युवक की डंडा मारकर हत्या की गई। आरोप पिता पर लगा है। 21 अप्रैल : गांव बढ़ मलिक में महिला की छत से फेंककर हत्या की गई। 22 अप्रैल : गांव सबौली में अमरजीत की हत्या की गई। 22 अप्रैल : सेक्टर-12 बाईपास के पास व्यक्ति की पीटकर हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed