फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kundli Border murder case : Narayan Singh, Sarabjit's sword and clothes recovered

कुंडली बाॅर्डर हत्याकांड: वारदात के दौरान पहने कपड़े व जिन तलवारों से काटे थे हाथ-पैर पुलिस ने किए बरामद

Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
सार

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर की गई हत्या के मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चारों का अभी पुलिस रिमांड चल रहा है। इस दौरान पुलिस पुख्ता सुबूत जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
Kundli Border murder case : Narayan Singh, Sarabjit's sword and clothes recovered
कुंडली बाॅर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक लखबीर सिंह की नृशंस हत्या के मामले में आत्मसमर्पण करने वाले नारायण सिंह व सरबजीत सिंह की तलवार व कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने इन्हीं तलवारों का वारदात में प्रयोग किया था।

विज्ञापन


लखबीर की हत्या के मामले में चार निहंग आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इनमें सरबजीत पर लखबीर का हाथ व नारायण सिंह पर पैर काटने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस ने रिमांड के दौरान अब सरबजीत व नारायण सिंह की तलवार को बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात के दौरान पहने गए कपड़ों को भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम अब तलवार व कपड़ों को जांच के लिए लैब में भेजेगी। पुलिस मामले को लेकर ठोस सुबूत जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फतेहाबाद: कोर्ट परिसर में पति-पत्नी में चले लात-घूंसे, पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का दायर कर रखा है केस 

भगवंत सिंह ने ही शोर मचाकर अन्य को बुलाया था
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करते हुए लखबीर को सबसे पहले भगवंत सिंह ने देखा था। उसने ही शोर मचाकर अन्य को बुलाया था। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करते हुए दो तलवार व उनके कपड़े बरामद किए हैं। मामले में गहनता से जांच जारी है। बारीकी से सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed