{"_id":"616db7f393bab735666719b4","slug":"husband-and-wife-fight-in-court-premises-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: कोर्ट परिसर में पति-पत्नी में चले लात-घूंसे, पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का दायर कर रखा है केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: कोर्ट परिसर में पति-पत्नी में चले लात-घूंसे, पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का दायर कर रखा है केस
Mon, 18 Oct 2021 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:37 PM IST
सार
सोमवार दोपहर फतेहाबाद कोर्ट परिसर में पति और पत्नी के बीच हाथापाई हुई और दोनों घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
फतेहाबाद कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर को पंचायत के बाद पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों के बीच हाथापाई हुई और घायल हो गए। दोनों घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बढ़ी मुश्किल: युवराज सिंह के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये आरोप
विज्ञापन
मामले के मुताबिक बताया जा रहा है कि भूना के एक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी पंजाब के गांव कुलरियां निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती बीएसएफ और युवक सेना में है। घायल युवती की बहन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2020 में हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन की अपने पति के साथ अनबन चल रही है। उसका पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
उसकी बहन ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस रखा है। मामले को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों की पंचायत थी। पंचायत के बाद उसकी बहन स्टांप पेपर लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान उसके पति ने हमला कर दिया और डंडो के साथ मारपीट की। इसके अलावा कोई केमिकल भी डालने का प्रयास किया गया। फिलहाल घायल पति-पत्नी का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मामला संज्ञान में है। पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की पंचायत थी, इसके बाद विवाद हो गया। महिला ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में केस कर रखा है। फिलहाल अभी कोई शिकायत नहीं आई है। - सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।