फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Broken boundary wall threatens security of Rai Industrial Area

Sonipat News: टूटी चहारदीवारी से खतरे में राई औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा

Wed, 11 Mar 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Broken boundary wall threatens security of Rai Industrial Area
राई औद्योगिक क्षेत्र की टूटी चहारदीवारी।
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को इन दिनों असुरक्षा का भय हर समय सताता रहता है। औद्योगिक क्षेत्र की चहारदीवारी इस समय कई जगहों से टूट गई है। आम लोगों ने इसे रास्ता बना दिया है। दिन-रात लोग इन टूटी दीवार से आवागमन करते हैं जिससे औद्योगिक इकाइयों में चोरी आदि का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि कई बार ऐसी वारदात हो भी चुकी है। उनकी फैक्टरियों में अकसर छोटी-मोटी चोरी हो जाती है। कई बार चोर फैक्टरी की चहारदीवारी के अंदर रखे सामान चुरा लेते हैं। इसका पता भी बाद में चलता है। इसके लिए कई उद्यमियों ने अपने स्तर पर सुरक्षा गार्ड भी लगा रखे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इन टूटी चहारदीवारी को पड़ोसी गांव के लोगों ने इसे अपना रास्ता ही बना दिया है। उद्योगपति और समाधान एसोसिएशन राई के प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक तरफ की टूटी दीवार के दूसरी ओर शराब का ठेका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर देर रात तक लोगों का जमघट लगा रहता है। ऐसे में उन्हें हर वक्त किसी न किसी अनहोनी का भय सताता रहता है। उन्होंने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया है लेकिन अभी तक चहारदीवारी का निर्माण नहीं किया गया है।
----

चहारदीवारी टूटी होने के कारण कोई भी व्यक्ति कहीं से भी औद्योगिक क्षेत्र के अंदर आ सकता है जबकि हर तरह के लोगों का आवागमन मुख्य गेट से ही होना चाहिए क्योंकि मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहते हैं। ऐसे में किसी भी असामाजिक तत्वों को फैक्टरी के अंदर प्रवेश करने में सोचना पड़ेगा। -भूषण वासुदेव, उद्यमी

---

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण उद्यमियों ने अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं जिसकी निगरानी भी उन्हें खुद करनी पड़ती है। इसके लिए वे रातभर सही ढंग से सो नहीं पाते हैं क्योंकि मन में आशंका के चलते बार-बार उठकर मोबाइल पर सीसीटीवी चेक करते हैं कि सब ठीक है या नहीं। -ताराचंद गांधी, उद्यमी


----

औद्योगिक क्षेत्र की चहारदीवारी कुछ जगहों पर टूट गई है। इसका एस्टीमेट तैयार करने के साथ ही अन्य सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही चहारदीवारी निर्माण और मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। -रॉबिन बाठला, इंजीनियर, एचएसआईआईडीसी, राई

राई औद्योगिक क्षेत्र की टूटी चहारदीवारी।

राई औद्योगिक क्षेत्र की टूटी चहारदीवारी।

राई औद्योगिक क्षेत्र की टूटी चहारदीवारी।

राई औद्योगिक क्षेत्र की टूटी चहारदीवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed