फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brick kiln payment collection agent ran away with Rs 10.50 lakh, case filed

Sonipat News: ईंट भट्ठे का पेमेंट कलेक्शन एजेंट 10.50 लाख रुपये लेकर भागा, मुकदमा

Fri, 27 Dec 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln payment collection agent ran away with Rs 10.50 lakh, case filed
खरखौदा। गांव खांडा स्थित ईंट भट्ठे पर रहने वाला पेमेंट कलेक्शन एजेंट करीब 10.50 लाख रुपये लेकर भाग गया। आरोपी भट्ठा मालिक से ईंट ले जाकर हरियाणा सहित दिल्ली व राजस्थान में बेचता था और ईंटों के पैसे भट्ठा मालिक को दे देता था। भट्ठा मालिक ने खरखौदा थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मालिक गांव कुमासपुर फिलहाल अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 से उनके पास पेमेंट कलेक्शन एजेंट के रूप में राजस्थान के अलवर शहर के लादिया काॅलोनी निवासी महेश चार वर्ष से ईंट भट्ठे पर कार्यरत था। ईंट लेकर जाता और सामने वाली पार्टियों से पैसे लेकर उन्हें दे देता था। उन्होंने उन्हें विश्वास में लिया हुआ था। ऐसे में कुछ समय पहले उसने अपने भाई की शादी के लिए भी उनसे 2.75 लाख रुपये भी लिए थे। इसमें से वह 15 नवंबर को 1.25 लाख रुपये कई दिन पहले लौटाकर गया था। इसके बाद वह भट्ठे पर नहीं लौटा, उन्होंने जब महेश के सहायक से संपर्क किया तो पता चला कि वह महेश ने 23 पार्टियों के पास से ईंटों के पैसे उठाए हैं। अनिल का कहना है कि महेश को दी गई 2.75 लाख रुपये में से उन्हें अभी डेढ़ लाख रुपये लौटाने थे, जबकि वह हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान की 23 पार्टियों से करीब नौ लाख रुपये भी ले चुका है। उन्होंने महेश से संपर्क कर उनके पैसे लौटाने को कहा, लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed