{"_id":"688d21942edbfd2c2d09f33f","slug":"breastfeeding-is-necessary-for-the-baby-within-one-hour-of-birth-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140177-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान जरूरी
Sat, 02 Aug 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में महिलाओं को अपने बच्चे को स्तनपान कराने की जानकारी देते इन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरूआत हुई। इस दौरान गर्भवतियों व स्तनपान करने वाली महिलाओं को पोषण आहार के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सामुदायिक स्तर पर महिलाओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई।
इनरव्हील क्लब स्वर्ण सोनीपत की पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के शुभारंभ पर गर्भवती व शिशुओं की माताओं को स्तनपान का महत्व बताया। क्लब की प्रधान बिभा कुमार व सदस्य डॉ. साक्षी बंसल ने बताया कि अभियान के तहत शिशु के पोषण का आधार मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा जैन, बाल रोग विशेष डॉ. अलंकृता गेरा व डाॅ. रितु मलिक ने स्तनपान कराने से हाेने वाले फायदों से अवगत कराया। साथ ही चिकित्सकों ने बच्चों को स्तनपान कराने में महिलाओं को आ रही दिक्कत को दूर करने के उपाय सुझाए।
विज्ञापन
बताया गया कि शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराया जाए तो हजारों नवजातों को मरने से बचाया जा सकता है। शिशु को 6 माह तक केवल मां का दूध दिया जाना बेहद जरूरी है। मां के दूध में सभी पोषक तत्व बिलकुल सही अनुपात में होते हैं। शिशु को मां का दूध जल्दी और आसानी से पचता है। मां का दूध शिशु के मस्तिष्क विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है।
शिशु को मां के दूध में प्रोटीन, वसा, कैलोरी, लैक्टोज, विटामिन, लोहा, पानी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होते है। मां का दूध शिशु में बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। मां का दूध संक्रमण से मुक्त होता है। स्तनपान से शिशु और मां के बीच भावनात्मक संबंध भी मजबूत होते हैं।
इस दौरान उप प्रधान उषा भंडारी, सचिव मंजू छिक्कारा, पुष्पा भुटानी, सीमा मक्कड़, इंदू भौरिया, शालू त्यागी, सुशीला निर्मल भी मौजूद रहीं।