फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPL families to release installments and plead with the government to fulfill the promises

Sonipat News: बीपीएल परिवारों को किस्त जारी करने व सरकार से वादों को पूरा करने की गुहार

Sat, 20 Dec 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
BPL families to release installments and plead with the government to fulfill the promises
फोटो 12- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन एवं जिला परिषद कार्यालय परिसर में वि​भिन्न मांगो
सोनीपत। गोहाना को जिला बनाने, जिला पार्षदों का कोटा निर्धारित, प्रोटोकॉल लागू करने, जिला प्लान कमेटी का गठन करने, मनरेगा का नाम बदलने के बजाय दिहाड़ी 400 से 700 रुपये करने की मांग को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने सहयोगियों के साथ रोष जताया।
विज्ञापन

जिला पार्षद ने गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन एवं जिला परिषद कार्यालय के सामने सरकार से सभी मांगों पर गौर कर उन्हें जल्द पूरा करने की मांग की। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने दूसरी किस्त जारी न होने पर बीपीएल परिवारों के अधूरे पड़े मकानों को लेकर सिर पर शेड रखकर सरकार को जगाने का काम किया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मकान बनाने के लिए पहली किस्त करीब 8 माह पहले जारी कर दी थी, लेकिन दूसरी किस्त अब तक जारी नहीं की है। आरोप है कि इसके कारण बीपीएल परिवार हैं। जिन परिवारों ने कर्ज लेकर मकान पूरा कर लिया है, उन्हें भी कर्ज के पैसे लौटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकतर बीपीएल परिवारों के मकान अधूरे पड़े हैं। सरकार ने वर्ष 2007 में बीपीएल परिवारों के लिए प्लॉट काटते समय सीवर की व्यवस्था, पेयजल, पक्की गलियां बनवाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक 95 फीसदी बीपीएल परिवारों के मकान कच्चे है। मनरेगा के तहत मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है।

किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। सरकार से मांग है कि जमीनी स्तर पर कार्य कर लोगों की परेशानी को दूर किया जाए। जिला पार्षदों को जिला प्लान कमेटी में शामिल किया जाए ताकि वह गांवों के विकास में अहम जिम्मेदारी को पूरा कर सकें। प्रदर्शन में जिला पार्षद रवि इंदौरा, जयसिंह, रविंद्र, राजेश, यशपाल बजाना, संत कुमार, देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed