{"_id":"67bb7c3eba454e943d013776","slug":"board-examination-no-entry-in-the-examination-centre-without-school-uniform-and-identity-card-sonipat-news-c-197-1-snp1002-132724-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : स्कूल पोशाक व पहचान पत्र के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : स्कूल पोशाक व पहचान पत्र के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश
Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करने के लिए व्यापक तैयारी कर ली है। परीक्षाओं में प्रश्नपत्र आउट होने जैसे मामलों पर अंकुश लगाते हुए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। जिसके तहत प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोर्ड अंकित किया जाएगा। ऐसे में किसी विद्यार्थी ने यदि पेपर आउट किया है तो उसकी जानकारी तुरंत बोर्ड के पास पहुंच जाएगी। इससे तुंरत एक्शन लिया जा सकेगा। वहीं बोर्ड ने कहा कि सभी परीक्षार्थी स्कूल पोशाक में पहचान पत्र लेकर आएं, इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में हर साल बड़ी संख्या में नकल व पेपर आउट होने जैसे मामले सामने आते रहे हैं। हरियाणा बोर्ड ने पेपर आउट करने के मामलों पर अंकुश लगाते हुए प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोड लगाया है। ऐसे में बाहरी तत्व किसी भी प्रश्नपत्र का फोटो लेता है तो बोर्ड को तुरंत संबंधित केंद्र व विद्यार्थी के बारे में पता चल जाएगा। इस व्यवस्था से नकल रहित परीक्षा संचालित करने में मदद मिली है। परीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिए हैं।
अति संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर
बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 21 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिन पर बोर्ड की पैनी नजर रहेगी। इन सभी केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। जिले में गोहाना खंड में सबसे अधिक अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। यहां 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कथूरा, भैंसवाल कला सहित पांच परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और पांच केंद्र संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। परीक्षाओं को स्कूल पोशाक में व स्कूल की तरफ से जारी किए गए पहचान पत्र को साथ लेकर आने के लिए कहा गया है। परीक्षा में नकल करने या पेपर आउट करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
- अजय चोपड़ा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी