फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BMS protests at Mini Secretariat over pending demands, warns of agitation

Sonipat News: बीएमएस का लंबित मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 02 Jul 2026 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
BMS protests at Mini Secretariat over pending demands, warns of agitation
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के गेट पर पहुंचे बीएमएस कार्यकर्त
सोनीपत। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) हरियाणा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार को लघु सचिवालय में कर्मचारियों, अनुबंधित व कच्चे कर्मचारियों और श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार कीर्ति को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला मंत्री रवि कुमार ने कहा कि लाखों कर्मचारी अब भी सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, उचित वेतन और वैधानिक सुविधाओं से वंचित हैं। मांगों में एचकेआरएनएल के तहत पांच वर्ष या अधिक सेवा दे चुके कर्मचारियों को हरियाणा सेवा सुरक्षा अधिनियम-2024 का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से घोषित नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। मिड-डे मील वर्कर्स, एनएचएम, परिवहन, बिजली और अन्य अनुबंधित कर्मचारियों को समान वेतन दिया जाए। क्लर्कों का न्यूनतम वेतनमान 29,200 रुपये निर्धारित किया जाए।

इस दौरान उर्वशी जांगड़ा, बीर सिंह, गोरधन दास, खुशी राम गहलावत, कर्मबीर, प्रदीप कुमार, दिनेश, राजेश, ओमपति, अनुज, प्रवीन, सुनील, मोनिका दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed