{"_id":"5d93ad7b8ebc3e013549a42b","slug":"blood-donation-camp-in-sonipat-sonipat-news-rtk521082183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदान दिवस पर 279 लोगों ने रक्त देकर किया महादान, युवतियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदान दिवस पर 279 लोगों ने रक्त देकर किया महादान, युवतियों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
कैंप में रक्तदान करते विश्व चैंपियन शूटर अंकुर मित्तल व अजय मित्तल।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंगलवार को लगाए गए शिविर में 279 लोगों ने रक्त देकर महादान किया। यह कैंप अमर उजाला फाउंडेशन, सेफ इंडिया फाउंडेशन, भारत विकास परिषद गोविंद शाखा, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।
आईसीएस कोचिंग सेंटर में लगाए गए कैंप का उद्घाटन मंत्री कविता जैन और सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा महादान बताया, क्योंकि रक्त देकर किसी की भी जिंदगी को बचाया जा सकता है। वहां रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र समेत अन्य सामग्री देकर सम्मानित भी किया गया।
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आईसीएस कोचिंग सेंटर में शिविर शुरू होने के साथ ही रक्तदान करने के लिए काफी युवा पहुंच गए और वहां रक्तदान को लेकर युवाओं में जोश देखने को मिला। रक्तदान करने पहुंचे लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
शिविर का उद्घाटन करने के बाद राजीव जैन ने कहा कि रक्तदान को लेकर हर किसी की सोच बदल रही है, जहां पहले युवाओं के रक्तदान करने पर घर में परिजन नाराज होते थे, लेकिन अब हर कोई रक्तदान के लिए आगे आ रहा है। रक्तदान को लेकर हर कोई जागरूक हो गया है और युवाओं को लगातार रक्तदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सबसे पुण्य का कार्य है, क्योंकि रक्तदाताओं से एकत्र होने वाला रक्त अस्पतालों में भेजा जाता है। उस रक्त से किसी भी मरीज की जान बचाई जा सकती है और यही रक्त तत्काल में काम आता है। शिविर 279 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी रही और महिलाएं भी काफी संख्या में रक्तदान करने के लिए पहुंचीं। सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देने के साथ ही रक्तदान कैंप में सहयोग करने वाले भारत विकास परिषद गोविंद शाखा के अध्यक्ष संजय सिंगला, सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी, आईसीएस कोचिंग सेंटर के चेयरमैन परिमल कुमार, रोटरी सिटी ब्लड बैंक और लायंस ब्लड बैंक की टीम को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान वर्मा पैथ लैब के डायरेक्टर प्रवीण वर्मा, रवींद्र सरोहा आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय शूटर अंकुर भी भाई के साथ रक्तदान करने पहुंचे
विश्व चैंपियन शूटर अंकुर मित्तल को जब रक्तदान शिविर के बारे में पता चला तो वे अपने भाई अजय मित्तल के साथ रक्तदान करने के लिए शिविर में पहुंच गए। अंकुर के भाई अजय मित्तल ने बताया कि उनको एक दिन पहले ही रक्तदान शिविर लगाए जाने के बारे में जानकारी मिली थी और वे रक्तदान करने के लिए विशेष तौर पर दिल्ली से यहां पहुंचे। दोनों भाइयों ने एक साथ रक्तदान किया और अन्य युवाओं को रक्तदान करते रहने के लिए प्रेरित किया। अंकुर मित्तल ने बताया कि वे समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं, क्योंकि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
100 से ज्यादा युवतियों ने किया रक्तदान
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवतियां ने बड़ी भागीदारी दिखाई, जबकि युवतियां रक्तदान करने से हिचकती हैं, लेकिन इस बार युवतियों ने रक्तदान करने में 100 का आंकड़ा पार कर दिया और रक्तदान करने के लिए युवतियों की लाइन लगी रही। युवतियों का कहना था कि अब हर किसी की सोच बदल रही है और इसलिए युवतियां भी रक्तदान करने के लिए युवकों से पीछे नहीं रहती हैं।

रक्तदान कैंप में रजिस्ट्रेशन कराती युवतियां।- फोटो : Sonipat