फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Blockades are being removed with bulldozers, time is being taken to cut the bars from the road

Sonipat News: बुलडोजर से हटाए जा रहे अवरोधक, सड़क से सरिया काटने में लग रहा समय

Sun, 21 Apr 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Blockades are being removed with bulldozers, time is being taken to cut the bars from the road
सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर बुल्डोजर की सहायता से सीमेंटेड दीवार तोड़ते हुए। संवाद
सोनीपत। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर मुख्य मार्ग खोलने के लिए तेजी से चल रहे कार्य ने उद्योगपतियों में नई जान फूंक दी है। तीन दिन से बुलडोजर की सहायता से अवरोधक हटाए जा रहे हैं। एक तरफ की दो लेन से अवरोधक हटा लिए गए हैं, लेकिन अभी सड़क के बीच में गाड़े गए सरिये को काटने में समय लग रहा है। सीमेंटेड दीवार तोड़ने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार तक मार्ग को खोल दिया जाएगा। उद्योगपतियों का कहना है कि मार्ग खुलने से उद्योगों को गति मिल सकेगी। वहीं भाजपा नेता नवीन जिंदल का कहना उनकी तरफ से दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को ट्वीट किया गया, जिसके बाद हाईवे खुलना शुरू हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने ढाई माह से बंद पड़े कुंडली-सिंघु बॉर्डर के फ्लाईओवर को खोलने की प्रक्रिया वीरवार से शुरू की थी। करीब 3 किलोमीटर तक फ्लाईओवर पर बनाए गए पक्के अवरोधकों को बुलडोजर की सहायता से हटाया जा रहा है। सीमेंट की दीवारों को तोड़ने और सड़क में गाड़े गए सरियों को काटने में अधिक समय लग रहा है। वहीं दिल्ली-पानीपत लेन से सीमेंट की दीवारें तोड़ दी हैं और अवरोधक तोड़ने का काम भी करीब 50 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। अब मलबा हटाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन


मार्ग खुलवाने के लिए नवीन जिंदल ने किया था ट्वीट

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर बंद किए गए मुख्य मार्ग के कारण भाजपा नेता एवं ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नवीन जिंदल 15 अप्रैल को दिल्ली से हरियाणा में प्रवेश करते समय जाम में फंस गए थे। इसके बाद नवीन जिंदल ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को ट्वीट किया था। साथ ही फोन करते हुए मार्ग खुलवाने का अनुरोध भी किया था। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को भी इस बारे में अवगत करवाया था। जिसके बाद 18 अप्रैल से बाॅर्डर से अवरोधक हटाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगपतियाें को मिलेगी राहत
कुंडली-सिंघु बॉर्डर खुलने से हजारों औद्योगिक संस्थानों को संजीवनी मिलेगी। मार्ग बंद होने से उद्योग बुरी तरह प्रभावित थे, माल लाने-ले जाने का खर्च बढ़ गया था। समय पर कच्चा माल नहीं मिल पा रहा था। उद्योगपति लंबे समय से मार्ग को खोलने की मांग कर रहे थे। बॉर्डर पर सीमेंटेड दीवार तोड़ने व अवरोधक हटाने का काम शुरू होने के बाद उद्योगपतियों ने भी राहत की सांस ली है। उद्योगपतियों का कहना है कि मार्ग पूरी तरह खुलने के बाद अब उद्योग गति पकड़ सकेंगे।


पुलिस ने खत्म कराया रविंद्र जठेड़ी का धरना
कुंडली बाॅर्डर पर मार्ग खुलवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के प्रमुख रविंद्र जठेड़ी ने अपने साथियों के शुक्रवार से धरना शुरू किया था। मार्ग खुलने का काम शुरू होने के बाद पुलिस ने शनिवार को रविंद्र जठेड़ी को आश्वासन देकर धरना खत्म करवा दिया है। रविंद्र जठेड़ी ने कहा कि पांच मई तक का अल्टीमेटम देकर ही वह धरने से उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed