फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BPS Government Medical College of Haryana requested to provide 500 Injection for Black Fungus 

हरियाणा: ब्लैक फंगस के बढ़ रहे मामले, बीपीएस मेडिकल कॉलेज ने सरकार से मांगे 500 इंजेक्शन 

Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में भर्ती किसी मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन तब भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एहतियान सरकार से टीके मांगे हैं। 

विज्ञापन
BPS Government Medical College of Haryana requested to provide 500 Injection for Black Fungus 
बीपीएस सरकारी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना से संक्रमित या ठीक होने के बाद कई जगह मिल रहे ब्लैक फंगस के मरीजों को लेकर हरियाणा के गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट है। यहां के अधिकारी और चिकित्सक शुगर के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के खाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि उनका शुगर लेवल सही रहे। इसके साथ ही बीमारी की आशंका को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सरकार से ब्लैक फंगस के उपचार में इस्तेमाल आने वाले 500 टीकों की मांग की है।

विज्ञापन


कोरोना के बीच अब संक्रमित व ठीक होने वाले मरीजों में ब्लैक फंगस की आशंका बन गई है। कई जगह इस बीमारी के मामले सामने आए हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह बीमारी उन मरीजों में अधिक सामने आ रही हैं, जो शुगर से पीड़ित हैं। खानपुर कलां में बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज के विशेष कोविड अस्पताल में फिलहाल 162 मरीजों को इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



ऐसे में चिकित्सक मरीजों से लगातार शुगर होने की जानकारी के साथ ही उनकी जांच भी कर रहे हैं। जिसको शुगर की बीमारी मिल रही है, उसके खानपान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उसे इस प्रकार का कोई खाद्य या पेय पदार्थ नहीं दिया जा रहा है, जिससे मरीज का शुगर लेवल अधिक हो। इसके साथ ही कोरोना के इलाज में भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, यहां किसी भी मरीज को स्टेरॉयड नहीं दी जा रही है। मरीजों को सामान्य दवाएं ही दी जा रही है, ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष कोविड अस्पताल में दाखिल किसी भी मरीज में अब तक ब्लैक फंगस के लक्षण नहीं मिले हैं और न ही कोई मरीज आया है। फिर भी ब्लैक फंगस की आशंका को लेकर सरकार से 500 टीकों की मांग की गई है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं। - डॉ. एपीएस बत्रा, निदेशक, बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed