फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BKU Chaduni will make toll free for three hours in protest against Agneepath scheme in Sonipat

अग्निपथ विरोध: तीन घंटे टोल फ्री कराएगी भाकियू चढूनी, किसान आंदोलन की तर्ज पर विरोध की तैयारी

Sun, 19 Jun 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 10:47 PM IST
सार

दोपहर में 12 से तीन बजे तक टोल फ्री रखने का एलान किया गया है। भाकियू की किसान आंदोलन की तर्ज पर विरोध अभियान चलाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
BKU Chaduni will make toll free for three hours in protest against Agneepath scheme in Sonipat
टोल प्लाजा - फोटो : iStock

विस्तार

अग्निपथ योजना के के विरोध में सोमवार को सोनीपत के टोल फ्री करने का निर्णय लिया गया है। भाकियू चढूनी गुट ने टोल को फ्री कराने का एलान किया है। दोपहर में 12 से तीन बजे तक टोल फ्री रखा जाएगा। किसान आंदोलन की तर्ज पर इसको भी संयोजित तरीके से चलाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


अग्निपथ के विरोध का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। युवाओं के साथ ही अब भाकियू के चढूनी गुट ने भी आंदोलन से कदमताल मिलाने का निर्णय लिया है। भाकियू की बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को जीटी रोड पर भिगान के पास स्थित टोल प्लाजा और मेरठ एक्सप्रेस वे पर झरोठ के पास स्थित टोल प्लाजा को फ्री चलाया जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक दोनों में से किसी भी स्थान पर टोल की वसूली नहीं करने दी जाएगी। हालांकि केजीपी और केएमपी पर आने वाले टोल को आंदोलन से बाहर रखा गया है। फिलहाल किसान यूनियन के सदस्य ही टोल बूथ को फ्री करने के अभियान में शामिल होंगे। युवाओं को इससे अलग रखा गया है। ऐसा आंदोलन के दौरान हिंसा को रोकने के लिए किया गया है। भाकियू ने आंदोलन को संयोजित तरीके से चलाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ राज्यों के प्रतिनिधि 22 को गढ़ी सांपला में करेंगे महापंचायत 
भाकियू के चढूनी गुट ने अग्निपथ के विरोध में चल रहे आंदोलन को केंद्रित करने और इसका नेतृत्व करने की तैयारी कर ली है। भाकियू के पदाधिकारियों का मानना है कि जिस प्रकार आंदोलन बिखरा हुआ और हिंसक रूप से चलाया जा रहा है, इसको लंबा नहीं चलाया जा सकता है। वहीं हिंसक होने के चलते सरकार आंदोलन को जल्द ही दबा लेगी। ऐसे में आंदोलन को रणनीति के आधार से चलाया जाए, जिससे सरकार को अपना फैसला वापस लेने को झुकाया जा सके।

इसको किसान आंदोलन की तर्ज पर चलाने की जरूरत है। इसके लिए रोहतक के गढ़ी सांपला में छोटूराम स्मारक में आठ राज्यों के पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रतिनिधियों को 22 जून को बुलाया गया है। इसमें आंदोलन को शुरू करने की रणनीति तैयार की जाएगी। 


आंदोलन को किसान आंदोलन की तर्ज पर चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 22 जून को आठ राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। सोमवार को टोल को फ्री करके हम आंदोलन में शामिल होने का आगाज कर रहे हैं। दोपहर में टोल को फ्री कराने को किसान दोनों स्थानों पर मौजूद रहेंगे। -सत्यवान नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू चढ़ूनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed