फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP, JJP and AAP workers join Congress

Sonipat News: भाजपा, जजपा व आप कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Wed, 27 Dec 2023 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP, JJP and AAP workers join Congress
गन्नौर। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों को जनता नकार चुकी है। जिस वजह से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह स्पष्ट संकेत हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस आ रही है। कुलदीप शर्मा बुधवार को गढ़ी केसरी स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में जजपा, भाजपा व आप के युवा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने सभी को पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा 10 वर्षों में भी चुनाव से पहले किसानों और युवाओं से किए वादे पूरे नहीं कर पाई। किसान की आय दोगुना नहीं हुई और युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। पहलवानों के मुद्दे पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने जब मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था तो बृजभूषण ने पहले उनको बेटियां समझकर आशीर्वाद दिया और बाद में उनका शोषण किया। सरकार ने दावा किया था कि बृजभूषण शरण व उनका ग्रुप कुश्ती से अलग रहेगा, लेकिन चुनाव के बाद उनके खेमे के संजय सिंह को अध्यक्ष बना दिया और जब विरोध हुआ तो फेडरेशन की कार्यकारिणी को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की कमी के कारण कांग्रेस को तीन राज्यों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रदेश में जल्द ही संगठन तैयार किया जाएगा। इस मौके पर धर्मबीर धनखड़, बालिस्टर त्यागी, सतप्रकाश शर्मा, कृष्ण कौशिक, जोगेंद्र शर्मा, अशोक त्यागी, रामनिवास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed