{"_id":"6aada1b79cdaf76b130f7be1","slug":"bihali-sports-ground-lacks-facilities-sonipat-news-c-196-1-nnl1004-145483-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिहाली का खेल मैदान सुविधाओं से वंचित, स्टेडियम बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिहाली का खेल मैदान सुविधाओं से वंचित, स्टेडियम बनाने की मांग
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के बिहाली गांव में स्थित खेल मैदान मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। ग्रामीणों और युवाओं ने सरकार व प्रशासन से इस चार एकड़ भूमि पर बने मैदान को स्टेडियम में बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि स्टेडियम बनने से गांव और आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के युवा लाभान्वित होंगे।
पहाड़ की तलहटी में बने इस मैदान पर हर रोज युवक व्यायाम करते हैं और बुजुर्ग सुबह-शाम भ्रमण के लिए आते हैं। यहां हनुमान व राम दरबार का मंदिर भी स्थापित है, जहां प्रति वर्ष 26 जनवरी को विशाल मेले व दंगल का आयोजन किया जाता है लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में स्टेडियम की कमी है। इस कारण युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने में असमर्थ हैं। मैदान पर वॉलीबॉल, क्रिकेट, कुश्ती, कबड्डी जैसी अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी होती है।
स्थानीय निवासी मनोज पहलवान, तेजपाल, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार, देशराज, संदीप कुमार, महेश कुमार, अशोक कुमार, दयाराम, बलबीर सिंह, रामरतन, बिक्रम सिंह, सोनू, साहिल ने बताया कि खेल मैदान में मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिससे उन्हें अपनी क्षमता दिखाने में दिक्कत आती है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से इस मैदान को स्टेडियम का दर्जा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के लिए जगह उपलब्ध कराने पर सहमति है, केवल इसे आधिकारिक दर्जा दिया जाए ताकि युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकें।