{"_id":"5fff47378ebc3e30b777874c","slug":"bhupendra-s-brother-jitendra-s-anticipatory-bail-petition-dismissed-sonipat-news-rtk5907509175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र के भाई जितेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र के भाई जितेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। शराब तस्करी, चोरी और भ्रष्टाचार के मामले में मुख्य आरोपी भूपेंद्र के भाई जितेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करेगी।
खरखौदा शराब तस्करी, चोरी और भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी भूपेंद्र के साथ उसके भाई जितेंद्र पर भी साथियों के साथ मिलकर पूरे मामले को अंजाम देने का आरोप है। मुख्य आरोपी भूपेंद्र ने मुकदमा दर्ज होने के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसने पुलिस और एसआईटी को बताया था कि तस्करी का धंधा उसका छोटा भाई जितेंद्र संभालता था। ऐसे में जांच एजेंसियों को जितेंद्र की तलाश थी। उसे घटना के तीन माह बाद पकड़ा नहीं जा सका था। उसने पहले जिला कोर्ट और बाद में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही जांच में शामिल होने का आदेश दिया था। हालांकि एक दिन आने के बाद वह फिर गायब हो गया था। उस पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा था। जिस पर अब उसकी अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया गया है।
शराब तस्करी, चोरी व भ्रष्टाचार के आरोपी जितेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
- बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।