फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhajan-Kirtan performed in temples on Hanuman's birth anniversary, distribution of prasad in Bhandara

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में किए भजन-कीर्तन, भंडारे में प्रसाद वितरण किया

Sun, 17 Apr 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhajan-Kirtan performed in temples on Hanuman's birth anniversary, distribution of prasad in Bhandara
कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में पूजा अर्चना करते दीपक चौहान, जयराम शर्मा व अन्य। संवाद - फोटो : Sonipat
हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन किए गए। साथ ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करते हुए परिवार में सुख समृद्धि के लिए मंगलकामना की। हनुमान मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गइ थी। मंदिरों में भगवान का भव्य शृंगार और आरती की गई। भगवान को मिठाइयों, फलों आदि का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान जगह-जगह भंडारे लगाए गए, जिसमें लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

गोहाना रोड पर हनुमान जयंती पर लगाया भंडारा
गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव के दौरान मंदिर समिति ने भंडारा लगाया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मेयर निखिल मदान, विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता ललित बत्रा, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, अमित बिंदल, निगम पार्षद नीतू दहिया व बिजेंद्र मलिक, रमेश खत्री, दीक्षित खत्री भी पहुंचे। इस दौरान समिति के प्रधान रामसिंह त्यागी, रामनिवास गौतम, हरपाल दहिया, सुरेश गुप्ता, रामफल शर्मा, आनंद गर्ग, राजेश दहिया, रमेश शर्मा, सूरत मलिक, मनोज, प्रमोद, हरविंद्र सिंह सत्यनारायण अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

ककरोई चौक हनुमान मंदिर में लगाया भंडारा
हनुमान जन्मोत्सव पर श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर ककरोई चौक पर हवन के बाद भंडारा लगाया गया। इसमें भाजपा नेता राजीव जैन, नवीन जैन अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान प्रधान संजय सिंगला, सुखबीर सागू, राजीव गोयल, श्रीभगवान सिंगला, ऋषि प्रकाश शर्मा, वाईके त्यागी, ओमप्रकाश गर्ग, सुंदरलाल, महावीर प्रसाद, हरि कौशिक, जयभगवान ढुल, सुनील सिंगल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र, शिवकुमार शर्मा, हरिकिशन जैन, अर्जुन सेतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेयर निखिल मदान शोभा यात्रा और भंडारों में पहुंचे
हनुमान जन्मोत्सव पर मेयर निखिल मदान ने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचे। मेयर ने देवडू गांव के बालाजी धाम पर पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वह जीवन नगर के सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर, गोहाना रोड कोर्ट परिसर के पास हनुमान मंदिर, दिल्ली रोड पर सिद्धपीठ चिंताहरण हनुमान मंदिर में पहुंचे। श्री सिद्धपीठ चिंताहरण महावीर दल की ओर से निकाली गई हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा को शुरू करवाया। उन्होंने कच्चे क्वार्टर हनुमान मंदिर, बैंयापुर खुर्द, मन मंदिर ओल्ड डीसी रोड, सनातन धर्म सभा मंदिर मोहल्ला कलां, बालाजी मंदिर महावीर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता ने की कार्यक्रमों में शिरकत
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विकास नगर, मामचंद कॉलोनी, काठ मंडी, मां अंजनी पुत्र श्री बालाजी मंदिर सिद्धार्थ एन्क्लेव, प्राचीन हनुमान मंदिर कोर्ट परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन मोहन नगर, सुदामा नगर, सारंग रोड, चावला कॉलोनी, मोहल्ला कला, गांधी चौक, बहालगढ़ चौक, ककरोई चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।
-
गुप्तचर विभाग के कार्यालय में लगाया भंडारा
गोहाना रोड स्थित गुप्तचर विभाग के कार्यालय में हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा लगाया गया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान निरीक्षक इंद्रपाल, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, श्रवण, दिलबाग, तेजबीर, जसमेर, जयदीप, संजय समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
पंचशील कॉलोनी में लगाया भंडारा
पंचशील कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा लगाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कॉलोनी के प्रधान ममलेश्वर अग्रवाल ने बताया कि जय श्री सीता राम बजरंग सेवा समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हनुमान मंदिर में पं. दीपक शर्मा ने रामायण पाठ संपन्न कराया। इस दौरान मुकेश दिलावर, नितिन पांचाल, आकाश, सन्नी, वंश, ओमवती नरवाल आदि मौजदू रहे।
-
विधायक सुरेंद्र पंवार ने हनुमान जन्मोत्सव में की शिरकत
विधायक सुरेंद्र पंवार ने हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे। इस दौरान वह सिद्ध पीठ श्री चिंताहरण महावीर दल, पंचमुखी संकटमोचन बाला दरबार, हनुमान मंदिर पंचशील कालोनी, सिद्धपीठ लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर, गोहाना रोड, श्री कृष्ण मंदिर, लाल दरवाजा, महावीर कालोनी सिद्धपीठ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर बालाजी मंदिर में गए। विधायक सुरेंद्र पंवार ने विवेकानंद चौक से शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

श्री अग्रसेन धाम में संकट मोचन हनुमान का जन्मोत्सव मनाया
श्री अग्रसेन धाम कुंडली में संकट मोचन हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बालाजी जन्मोत्सव विराट महाकुंभ का आयोजन किया गया। इससे पहले 11 गांव खुर्मपुर, मनौली, भैरा, अटेरना, नांगल कलां, बढख़ालसा, सेरसा, जांटी, प्रीतमपुरा, राई व खेवड़ा से जल लाकर भगवान हनुमान का स्नान कराया गया। साथ ही सालासर धाम से बालाजी महाराज की पावन ज्योति यहां लाई गई। इस दौरान श्री अग्रसेन धाम के संस्थापक राजेंद्र अग्रवाल, दीपक चौहान, पवन मंगला, घनश्याम, जयराम शर्मा, गौरव चौहान, भूदेव, छोटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed