{"_id":"6aef6a0b1b2a91e5030875ed","slug":"before-the-road-was-completed-sonipat-news-c-195-1-nnl1001-142198-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोड पूरा हुए बिना बुलडोजर लेकर अज्ञात ने हटाई मिट्टी, सुबह दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोड पूरा हुए बिना बुलडोजर लेकर अज्ञात ने हटाई मिट्टी, सुबह दौड़ने लगे वाहन
विज्ञापन
07jjrp12- सिलानी गेट पर सड़क से मिट्टी हटाता बुलडोजर। स्रोत : विभाग
झज्जर। सिलानी गेट से कुलदीप चौक और कुलदीप चौक से अग्रसेन चौक तक पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
अभी यह काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन अज्ञात बुलडोजर चालक ने सिलानी गेट पर बंद किए गए रोड से मिट्टी हटा दी, जिसके चलते रोड पर वाहन दौड़ने लगे। सूचना पाकर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और फोटो-वीडियो बना लिए। उनका आरोप है कि सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया गया। इसके बाद इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दे दी गई है।
यहां बता दें कि पिछले लगभग डेढ़ माह से सिलानी गेट से सड़क निर्माण का काम जारी है। फिलहाल यह सड़क शुक्रवार रात तक कुलदीप चौक तक बनाई गई है। सड़क निर्माण के चलते सिलानी गेट पर मिट्टी डालकर रास्ते को रोका गया था, ताकि वाहन आगे नहीं आएं।
फिलहाल सड़क पर मिट्टी-पानी डालकर उसे पक्का करने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद बुलडोजर चालक ने सिलानी गेट पर सड़क से मिट्टी हटा दी। आरोप है कि जब उसे रोकना चाहा, तो उसने अधिकारियों से अभद्रता भी की और काम में बाधा डाली। मिट्टी हटने के बाद यहां से वाहन चलने शुरू हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
वर्जन
सिलानी गेट से शुरू हुए सड़क निर्माण का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। रोड को मिट्टी डालकर बंद किया गया था, लेकिन बुलडोजर चालक ने यहां से मिट्टी हटा दी है। इसके बाद लोगों ने रोड पर वाहन चलाने शुरू कर दिए। यदि रोड टूटता है, तो उसकी जिम्मेदारी बुलडोजर चालक की होगी। इसकी शिकायत उन्होंने लिखित में पुलिस को दे दी है।
सतीश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग