फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Before the reconstruction of Highway 18, build a wall to stop heavy vehicles.Before the reconstruction of Highway 18, build a wall to stop heavy vehicles.

Sonipat News: राजमार्ग-18 के पुनर्निर्माण से पहले दीवार बना रोको भारी वाहन

Mon, 13 Oct 2025 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Before the reconstruction of Highway 18, build a wall to stop heavy vehicles.Before the reconstruction of Highway 18, build a wall to stop heavy vehicles.
फोटो 12- सोनीपत के खरखौदा में राज्य राजमार्ग-18 के पुनर्निर्माण को लेकर वाहन की आवाजाही रोकने क
खरखौदा। राजमार्ग-18 के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी कर ली है। सोमवार को सड़क के पुनर्निर्माण के लिए खरखौदा के पास से होकर गुजरने वाली पाई माइनर की पुलिया पर दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने व पुनर्निर्माण को सुचारु रूप से करवाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

खरखौदा-दिल्ली मार्ग के करीब 4 किलोमीटर लंबे हिस्से का पुनर्निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से 7 करोड़ रुपये में कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस काम को 6 महीने में पूरा करना है। आईएमटी से दिल्ली के औचंदी बॉर्डर तक करीब 7 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग को लोक निर्माण विभाग की ओर से दो चरणों में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण के तहत केएमपी एक्सप्रेस-वे से लेकर आईएमटी खरखौदा के गेट नंबर-एक तक सड़क का पुनर्निर्माण शुरू किया जा चुका है। इस हिस्से को चार लेन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से न केवल आईएमटी की जमीन लोक निर्माण विभाग को सड़क बनाने के लिए दी गई है, बल्कि पुनर्निर्माण के लिए बजट दिया गया है। इससे आने वाले समय में आईएमटी में आवाजाही करने वाले भारी वाहनों का दबाव सड़क झेल सकेगी।
वहीं, लोक निर्माण विभाग ने अब खरखौदा से लेकर केएमपी एक्सप्रेस-वे के मोड़ तक काम शुरू करने के लिए सोमवार को दीवार का निर्माण शुरू कर दिया है। अब आईएमटी गेट नंबर-एक से लेकर औचंदी बाॅर्डर तक सड़क का पुनर्निर्माण पूरा किया जाएगा।
रूट डायवर्ट का लगाया बोर्ड

लोक निर्माण विभाग की ओर से भारी वाहनों को खरखौदा दिल्ली मार्ग के बजाए कवांली-नाहरा मार्ग व बरोणा-पाई-सोहटी मार्ग से आवाजाही करने को लेकर सूचना बोर्ड लगाया गया है। वहीं, स्कूल बसों सहित कार व दोपहिया वाहनों की आवाजाही नियमित रहेगी।

राजमार्ग-18 का पुनर्निर्माण शुरू करवाने से पहले भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए दीवार खड़ी करवाई जा रही है। विभाग को इस काम को 6 महीने में पूरा करना है। -बिजेंद्र चहल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed