{"_id":"8246358566e3207b43f1191a71c3f3ba","slug":"beat-husband-wife-for-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे देने घर बुलाकर दंपति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे देने घर बुलाकर दंपति को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 29 May 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों के लेनदेन को लेकर एक दंपति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति को पैसे देने के बहाने घर बुलाया गया था, जहां पर उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
इसके बाद जब पीड़ित दंपति को उनके परिजन खरखौदा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने अस्पताल पहुंचकर मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित करीब एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बिंधरौली निवासी मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव कंवाली निवासी कंवरधन के साथ करीब साढे़ सात लाख रुपये का लेनदेन है।
वह कई बार पैसों की मांग कर चुके थे। बुधवार को उनकी ओर से पैसे देने के लिए घर बुलाया गया था। जब वह पैसे लेने के लिए कंवाली में कंवरधन के घर पहुचे तो कंवरधन और उसके बेटे रवि ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
किसी तरह वह और उनके पति वहां से बचकर भागे और अपने परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी। जब परिजन उनको लेकर खरखौदा के सिविल हास्पिटल पहुंचे तो रवि का लड़का करीब दस युवकों को साथ लेकर आया और हास्पिटल के अंदर ही उनकी पिटाई की।
जिसमें उसका देवर प्रवीण भी घायल हो गया। घायल मनीषा के बयान पर पुलिस ने कंवरधन और उसके बेटे रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घायल प्रवीण के बयान पर है रवि के लड़के और 10 अन्य युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।