{"_id":"65efe8efa156836384080b70","slug":"bba-girl-student-fall-on-road-crushed-by-unknown-vehicle-died-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115206-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क पर गिरी बीबीए की छात्रा को अज्ञात वाहन ने कुचला, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क पर गिरी बीबीए की छात्रा को अज्ञात वाहन ने कुचला, तोड़ा दम
Tue, 12 Mar 2024 11:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। पानीपत से आखों की जांच करवाकर वापस लौट रही बीबीए की छात्रा की जीटी रोड पर जैन काॅलेज के पास हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छात्रा की मां व भाई भी घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
बिहार के सिवान जिले के गांव बड़का माझा फिलहाल निवासी बीएसटी कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय पिंकी मुरथल आईआईटीएम में बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को पिंकी अपने भाई साहिल व मां संगीता के साथ पानीपत में अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए बाइक पर गई थी। वापसी में जब वह गन्नौर जी टी रोड पर जैन कालेज के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पिंकी के भाई साहिल व मां संगीता सड़क पर गिर कर घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने पिंकी को कुचल दिया। जिससे वह घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। बड़ी थाना पुलिस ने पिंकी के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।