{"_id":"689a408aea0bd4ba320a96d9","slug":"bba-bca-and-mba-seats-are-full-in-dcrust-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140608-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में बीबीए, बीसीए और एमबीए की सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में बीबीए, बीसीए और एमबीए की सीटें फुल
Tue, 12 Aug 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में फिज
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ गया है। बीटेक कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सीटें लगभग पूरी होने वाली हैं। बीबीए, बीसीए व एमबीए की सीटें फुल हो गई हैं।
कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में बीटेक कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग में सभी सीटें फुल हो गई हैं। इसकी आखिरी कट ऑफ 117567 तक गई। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में अब कोई भी सीट रिक्त नहीं है।
विभाग में आखिरी कट ऑफ ऑल इंडिया 190984 तक रही जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सभी सीटें पूरी हो चुकी हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आखिरी कट ऑफ ऑल इंडिया 283352 रही। सिविल इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भी सभी सीटें पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
बीटेक की अब तक 460 सीटें भर चुकी हैं जबकि रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग जारी है। बीबीए (ऑनर्स, ऑनर्स विद रिसर्च) व दो वर्षीय एमबीए कोर्स में सभी सीटें भर चुकी हैं। ड्यूल डिग्री बीए ऑनर्स (अंग्रेजी), एमए (अंग्रेजी) में भी सीटें भर चुकी हैं।
इन कोर्स में कुछ सीटें रिक्त
विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर, ड्यूल डिग्री व बीसीए की कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों के लिए विश्वविद्यालय में फिजिकल काउंसिलिंग जारी है। इसमें वह विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी।
अंतिम फिजिकल काउंसिलिंग 12 अगस्त को होगी। बीटेक की रिक्त सीटों के लिए 12 व 14 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। विद्यार्थी 14 अगस्त को रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर फिजिकल काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
इसी दिन फीस भी जमा करनी होगी। एडमिशन की विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dcrustmadm.samarth.edu.in व www.dcrustm.ac.in पर जा सकते हैं।