फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bathinda Intercity Express will remain canceled from tomorrow to March 1

बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस कल से 1 मार्च तक रहेगी रद्द

Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bathinda Intercity Express will remain canceled from tomorrow to March 1
सोनीपत रेलवे जंक्शन। - फोटो : Sonipat
पंजाब में राजपुरा-बठिंडा सेक्शन पर रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से रेललाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। दोहरीकरण के दौरान इस सेक्शन पर रेल यातायात 12 दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। रेल यातायात बंद करने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड के पत्र को उत्तर रेलवे की ओर से स्वीकार कर लिया गया है। इसको देखते हुए रेलवे की ओर से बठिंडा-इंटरसिटी एक्सप्रेस को 18 फरवरी से एक मार्च तक रद्द करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 19 से 28 फरवरी तक पंजाब में दादर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया जाएगा। दादर एक्सप्रेस को अंबाला-सरहिंद रेलमार्ग से चलाया जाएगा। ऐसे में सोनीपत से पंजाब व दिल्ली की तरफ आवागमन करने वाले रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर पहले ही ट्रेनें लॉकडाउन के बाद से कम संख्या में चलाई जा रही हैं। बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 1 मार्च तक बंद किए जाने से दैनिक यात्रियों व शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ेगी। दिल्ली की ओर जाने वाली बठिंडा एक्सप्रेस (14508) सोनीपत रेलवे जंक्शन पर सुबह 11.19 बजे आती है। पानीपत की ओर जाने के लिए बठिंडा एक्सप्रेस (14507) दोपहर 1.55 बजे सोनीपत पहुंचती है। पंजाब में रेललाइन के दोहरीकरण के चलते 18 फरवरी से 1 मार्च तक रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं 19 फरवरी से 28 फरवरी तक पंजाब में दादर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। 19 से 26 फरवरी तक दादर एक्सप्रेस (11057) को अंबाला से सरहिंद होकर चलाया जाएगा। इस ट्रेन को पटियाला, नाभा, धुरी, मालेरकोटला व अहमदगढ़ स्टेशनों पर नहीं रोका जाएगा। वहीं 21 से 28 फरवरी तक दादर एक्सप्रेस (11058) को साहनेवाल-सरहिंद के रास्ते चलाजा जाएगा। दादर एक्सप्रेस के रूट डायवर्ट होने के कारण सोनीपत से पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

पंजाब में राजपुरा-बठिंडा सेक्शन पर रेललाइन के दोहरीकारण का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक मार्च तक रद्द करने का निर्णय लिया गया है। वहीं 28 फरवरी तक पंजाब में दादर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है। दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed