फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Barauta drain embankment to be paved at a cost of 6 crore.

Sonipat News: छह करोड़ से पक्की होगी बड़ौता ड्रेन की पटरी

Sat, 12 Sep 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Barauta drain embankment to be paved at a cost of 6 crore.
फोटो - बड़ौता ड्रेन, जिसे पक्का किया जाना है। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सिंचाई विभाग द्वारा बड़ौता ड्रेन को पक्का किया जाएगा। ड्रेन को पक्का करने का कार्य गांव की आबादी एरिया में करीब चार हजार फीट एरिया में किया जाएगा। इस पर विभाग द्वारा करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों ने ड्रेन को आगामी बारिश के सीजन से पहले पक्का करने का लक्ष्य रखा है।
बड़ौता गांव के खेतों से बारिश के अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग ने ड्रेन बनाई हुई है। बारिश के सीजन में ड्रेन में पानी का स्तर बढ़ जाता है। बड़ौता गांव के नजदीक ड्रेन की पटरी की मिट्टी कमजोर है। पानी का स्तर बढ़ने से पटरी में कटाव हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पटरी में कटाव के कारण ड्रेन का पानी भी खेतों में भरना शुरू हो जाता है। अधिक जलभराव के कारण उनकी फसलें खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की थी। उनकी मांग पर विभाग ने आबादी क्षेत्र में ड्रेन की पटरी को पक्का करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने पटरी को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पटरी पक्की होने से कटाव की समस्या दूर होगी और किसानों को जलभराव से राहत मिलेगी।

----------------
बड़ौता ड्रेन की पटरी को पक्का किया जाना है। इसके लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। औपचारिकताएं पूरी कर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। ड्रेन की पटरी पक्की होने से बारिश के सीजन में कटाव रुकेगा और किसानों के खेतों में जलभराव से राहत मिलेगी।
गुलशन कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed