फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Banned cough syrup worth Rs 76.80 lakh seized in Sonipat

Sonipat News: सोनीपत में 76.80 लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप पकड़ी

Fri, 09 Aug 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Banned cough syrup worth Rs 76.80 lakh seized in Sonipat
सोनीपत में केएमपी पर पकड़ी गई नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं के साथ गिरफ्तार आरोपी व एचएसएनसीबी
सोनीपत। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव बढ़मलिक के पास नशे में इस्तेमाल होने वाली 76.80 लाख रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में मूलरूप से झज्जर के गांव गोच्छी जितेंद्र व बेरी निवासी सुधीर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फिलहाल रोहतक की जनता कॉलोनी में रहते हैं। बताया जा रहा है यह दवाएं त्रिपुरा भेजी जा रही थीं।
विज्ञापन

एचएसएनसीबी, रोहतक की टीम के जयबीर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वे टीम के साथ बीसवां मील के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित कफ सिरप से भरा कंटेनर लावारिस हालत में केएमपी पर खड़ा है। कंटेनर सुधीर और जितेंद्र का है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर कब्जे में ले लिया। वहीं, कंटेनर में नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवा होने की आशंका के चलते एसीपी क्राइम ब्रांच राजपाल सिंह को मामले की जानकारी दी गई। एसीपी की मौजूदगी में कंटेनर खोला गया। इसमें प्लास्टिक के 200 बोरे बरामद हुए। वहीं, पान मसाला के पैकेट व अन्य सामान के कार्टन मिले। कंटेनर के अंदर 384 गत्ता पेटियां मिलीं। इनमें 38400 कोडीन फास्फेट कफ सिरप मिला। इनका इस्तेमाल नशे के लिए होता है। प्रत्येक गत्ता पेटी में 100 शीशी मिली। ड्रग्स नियंत्रण अधिकारी मुंशी राम ने बताया बरामद दवा की सभी शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आती हैं। राई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अलीपुर गोदाम से कंटेनर में लोड की थी दवा
प्रतिबंधित दवाओं को दिल्ली के अलीपुर से त्रिपुरा ले जाया जा रहा था। अलीपुर में आरोपियों ने गोदाम बना रखा है। इसकी जानकारी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के सदस्यों का अलग-अलग काम

एचएसएनसीबी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरोह में छह से सात सदस्य हैं। सभी के अलग-अलग काम हैं। एक गाड़ी की व्यवस्था करता है। दो अन्य प्रतिबंधित दवा लेकर आने के बाद दिल्ली के अलीपुर में स्टॉक करते हैं। एक सदस्य वाहन का इंतजाम कर उसे त्रिपुरा में सप्लाई करता है। वह जिस रूट से गाड़ी लेकर जाते हैं, इसकी जानकारी अन्य सदस्यों तक को नहीं देते।


एक दिन पहले पकड़ी थी 13 किलो 890 ग्राम चरस
पुलिस ने एक दिन पहले ही केजीपी पर 13 किलो 890 ग्राम चरस सहित तस्कर को गिरफ्तार किया था। आरोपी गांव भावड़ का रहने वाला बिजेंद्र था। आरोपी कार में 28 पैकेट में चरस लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed