फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bajarang Punia slams NADA says they dont want me to play

Sports: नाडा ने नियमों को तोड़ा, वह नहीं चाहते कि मैं कुश्ती खेलना जारी रखूं... बजरंग ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 02 Jul 2024 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 12:27 AM IST
सार

बजरंग पूनिया निलंबित करने वाली एंटी डोपिंग एजेंसी पर भड़क गए। वह बोले कि नाडा ने नियमों को तोड़ा है, वह नहीं चाहते कि मैं कुश्ती खेलना जारी रखूं।

विज्ञापन
Bajarang Punia slams NADA says they dont want me to play
बजरंग पूनिया - फोटो : PTI

विस्तार

डोपिंग टेस्ट मामले में पहलवान बजरंग पूनिया ने उन्हें दूसरी बार निलंबित करने वाली एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) पर फिर से सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि वह नहीं चाहते कि मैं कुश्ती खेलना जारी रखूं। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। बजरंग पूनिया ने एंटी डोपिंग एजेंसी पर ही नियमों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके सवालों के जवाब क्यों नहीं दिए जा रहे।

विज्ञापन


डोपिंग मामले में नाडा ने पहलवान बजरंग पूनिया को 5 मई को निलंबित करते हुए नोटिस भेजकर 11 जुलाई तक जवाब मांगा था। जब पिछली बार नाडा ने बजरंग को निलंबित किया था, तो उनका निलंबन तीन हफ्ते बाद एंटी डोपिंग डिसिप्लिनरी पैनल ने रद्द कर दिया था। उन्हें नोटिस जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


अब नाडा ने निलंबन के साथ-साथ बजरंग पूनिया को नोटिस भी जारी किया है। 10 मार्च को ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए हुए एशियन क्वालीफायर के ट्रायल के दौरान नाडा ने बजरंग से नमूने देने के लिए कहा था। लेकिन, बजरंग ने इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बजरंग पूनिया ने लिखा है कि नाडा ने सभी तथ्यों को स्पष्ट रूप से नजरअंदाज कर उन्हें फिर से निलंबित कर दिया। यह दर्शाता है कि नाडा उन्हें कैसे निशाना बना रही है। वह नहीं चाहती कि मैं किसी भी कीमत पर कुश्ती जारी रखूं।

उनके पास कोई जवाब नहीं है और नाडा अपनी गलतियों की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती। वह सिर्फ अपने छुटकारे के लिए एथलीट को परेशान करना चाहती है। अगर नाडा अपने अहंकार के लिए पहलवानों के धैर्य और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने के दृढ़ संकल्प को चुनौती देना चाहती है, तो उसे ऐसा करने दीजिए। पहलवान यहीं है और अंत तक लड़ेगा। मेरे वकील समय पर अपना जवाब दाखिल करेंगे। बजरंग ने पूछा- नाडा किट के बारे में जवाब क्यों नहीं देती।


बजरंग ने लिखा कि इस बात का जवाब क्यों नहीं देते कि कैसे एक अंपजीकृत चैपरोन, जिसका नाम मिशन ऑर्डर में नहीं था, सैंपल कलेक्शन के लिए मुझसे संपर्क किया और दबाव डाला गया। उन्होंने आगे पूछा है कि नाडा इस बात का जवाब क्यों नहीं देती कि दो मैचों के बीच सैंपल कलेक्शन के लिए मुझ पर दबाव दिया गया, जबकि उन्हें पता था कि मेरे पास अगली कुश्ती की तैयारी करने के लिए केवल 20 मिनट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed