फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bagpat police checking on KGP caused jam situation, vehicles running by crawling

केजीपी पर बागपत पुलिस की चेकिंग से बने जाम के हालात, रेंगकर चल रहे वाहन

Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bagpat police checking on KGP caused jam situation, vehicles running by crawling
केजीपी पर किसान नेता सत्यवान नरवाल का नाम-पता पूछती यूपी पुलिस। संवाद - फोटो : Sonipat
लखीमपुर खीरी की घटना में मृत किसानों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेश के किसानों के एलान के बाद बुधवार को यूपी प्रशासन अलर्ट पर रहा। बागपत बॉर्डर पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। वाहनों की पूरी तलाशी लेने व सवारियों के नाम-पते पूछने के बाद ही उन्हें यूपी में प्रवेश करने दिया गया, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मृत किसानों का बुधवार को अंतिम संस्कार होना था। इसमें शामिल होने के लिए हरियाणा व पंजाब के किसानों के जाने की जानकारी के बाद यूपी जाने वाले हर रास्ते पर नाकाबंदी कर दी गई। खुद मेरठ के आईजी प्रवीन कुमार, डीएम राजकमल व एसपी नीरज जांदोन सुबह केजीपी के पुल पर पहुंच गए। केजीपी पर यमुना पुल पर लगाए गए बैरिकेड पर यूपी पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी खड़ी कर दी गईं। केजीपी के साथ बहालगढ़-बागपत रोड पर भी बैरिकेड लगाए गए। यूपी पुलिस ने हरियाणा की सीमा से आने वाले हर वाहन की तलाशी ली। जिन वाहनों में किसान बैठे हुए थे, उनके नाम, पते व मोबाइल नंबर नोट किए गए। उनके किसान संगठनों के नाम भी पूछे गए। किसानों के वाहनों को इसके बाद ही यूपी में प्रवेश करने दिया गया। इस पर किसानों ने रोष जताया। इस दौरान करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने की तानाशाही : नरवाल
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि यूपी पुलिस सरासर तानाशाही कर रही है। हरियाणा में दस किलोमीटर दूर तक जाम लगा हुआ है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपने शहीद किसान भाइयों के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में यूपी पुलिस उन्हें शहीद भाइयों के अंतिम दर्शन करने से भी रोक रही है। यूपी प्रशासन किसानों को रोकने के लिए जान-बूझकर चेकिंग करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ आम लोगों को हो रही परेशानी
सघन चेकिंग अभियान के चलते केजीपी पर वाहन रेंगते हुए निकल रहे हैं। केजीपी सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। पूरी तरह जांच करने व सभी सवारियों के नाम-पता पूछकर ही उन्हें यूपी पर प्रवेश कराने से काफी समय लग रहा है, जिससे जाम के हालात बन गए हैं।

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जाने से पहले भी पूछताछ
पंजाब से आए किसान नेता जमेल सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी की घटना में उनके रिश्तेदार शहीद हो गए हैं। वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। यहां केजीपी पर काफी देर तक रोके रखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे हैं। उसके बावजूद सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद ही आगे जाने दिया गया।

केजीपी पर पंजाब के किसान नेता के वाहन को रोककर पूछताछ करती बागपत पुलिस। संवाद

केजीपी पर पंजाब के किसान नेता के वाहन को रोककर पूछताछ करती बागपत पुलिस। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed