फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Awareness rally held against drug abuse

Sonipat News: मादक पदार्थ सेवन के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Fri, 27 Jun 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally held against drug abuse
फोटो 07: सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उप सिविल
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल से लेकर विवेकानंद चौक तक नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. योगेश गोयल व डॉ. तरुण यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईसीटीसी काउंसलर सरोजबाला ने बताया कि नशा करने से मनुष्य को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बनाता है। इससे मनुष्य का ही नहीं बल्कि उसके परिवार का सामाजिक पतन होता है।
विज्ञापन

डॉ. तरुण यादव ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में ओएसटी सेंटर का संचालन किया जा रहा है।
इसमें नशा छुड़ाने के लिए आने वाले मरीजों को इलाज के लिए मुफ्त दवाएं दी जाती हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. योगेश गोयल ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा नशा व्यक्ति को ही नहीं पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इस दौरान एसटीआई काउंसलर सुरेंद्र सोलंकी, मुकेश, निशा, सीमा, मंजू, प्रदीप गौड़, समुंद्र हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed