फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   icici bank robbery attempt in sonipat

सोनीपतः सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से टली बैंक लूट की वारदात, चार लुटेरे कर रहे थे प्रयास

Wed, 17 Jun 2020 01:16 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
icici bank robbery attempt in sonipat
बैंक, जिसमे लूट का प्रयास हुआ - फोटो : अमर उजाला
खरखौदा के थाना कला मार्ग पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के शटर को चार लुटेरों ने रात को उखाडऩे का प्रयास किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले उन्होंने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की तार भी काट दी। लुटेरे शटर उखाडकऱ अंदर घुस पाते इससे पहले ही सुरक्षाकर्मी उनके चंगुल से भाग निकला और सामने स्थित सीएचसी में जाकर स्वास्थ्य कर्मियों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों के आने से पहले ही लुटेरे वहां से भाग निकले। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि रात करीब 2 बजे पहले दो लोगों ने आकर उससे बातचीत शुरू कर दी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही दो अन्य लोग आ गए। उनके हाथों में लोहे की रॉड वह अन्य औजार थे। उनमें से एक ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की तार काट दी वहीं दूसरे ने शटर को उखाडऩा शुरू कर दिया। उसके पास खड़े दो युवकों ने उसे कोई भी हरकत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मी ने बताया कि वह समझ गया कि युवक बैंक लूटने की फिराक में है। जिस वह हिम्मत कर वहां से भाग लिया और बैंक के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर चला गया। जहां पर उसने मामले की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को दी। जिसके बाद में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर वापस बैंक की तरफ आया तो लुटेरे मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईसीआईसी बैंक में 2 साल पहले भी बैंक के साथ लगते एटीएम को लुटेरों ने उखाड़ लिया था, लेकिन उसी दौरान पुलिस के पहुंच जाने पर लुटेरे मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed