फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attack case

फाइनेंसरों पर डीएसपी को बनाया नोडल अधिकारी

Wed, 06 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 06 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
attack case

पर्र्व पार्षद विमल किशोर के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। एक ओर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अवैध फाइनेंसरों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए डीएसपी ट्रैफिक राहुल देव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, आरोपी पक्ष के परिजनों ने मंगलवार को केबिनेट मंत्री कविता जैन से मुलाकात कर अपहरण की एफआईआर रद करने की मांग की है। इसके अलावा इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज करवाने वाले दुकानदार के परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर समझौते के लिए दबाव देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर मंगलवार देर शाम दुकानदार के परिवार की एक वीडियो भी जारी की गई है, जिसमें वे सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध फाइनेंसरों की सूची की जा रही तैयार
एसपी अभिषेक गर्ग से जिम्मेदारी मिलते ही डीएसपी राहुल देव ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि फाइनेंसरों के चलते शहर में कई लोग परेशान हुए हैं। ये लोग आसानी से पैसे तो दे देते हैं, लेकिन इनकी ब्याज दर काफी अधिक होती है। इसके अलावा किस्त न देने पर लोगों के साथ मारपीट भी करते हैं। सबसे पहले इनकी पहचान करने के लिए एक लिस्ट तैयार की जाएगी। लिस्ट तैयार होने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री से मिलकर लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

पूर्व पार्षद विमल किशोर की पिटाई और मोहित के अपहरण के मामले में आरोपी प्रवीण व अन्य के परिजन एवं ग्रामीणों ने मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित केबिनेट मंत्री कविता जैन के निवास पर पहुंचे। मंत्री से मुलाकात करते हुए इन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। मुरथल गांव के पूर्व प्रधान चतर सिंह आंतिल की अगुवाई में यहां पर मेंहदीपुर, मुरथल, कबीरपुर व सोनीपत के प्रमुख लोग पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने मांग उठाई कि प्रवीण व अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला रद किया जाए। उनका कहना है कि विमल किशोर द्वारा राजनीतिक दबाव बनवाकर किसी अन्य के नाम से दरखास्त देने के मात्र 20 मिनट के अंदर बगैर छानबीन किए सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कर दी गई। जिस व्यक्ति के नाम से यह रिपोर्ट की गई है, वह सप्ताह भर से विमल किशोर के साथ धरने प्रदर्शनों में घूम रहा है। लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि भीड़भाड़ वाले इलाके से महज दो व्यक्ति कैसे किसी का अपहरण कर सकते हैं।

मोहित और परिवार ने मांगी सुरक्षा

मंगलवार को देर शाम मोहित और उसके परिवार की वीडियो जारी हुई। वीडियो में मोहित और उसका परिवार सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। वीडियो में बताया गया कि वे पिछले छह दिनों से कच्चे क्वार्टर स्थित दुकान पर भी नहीं गए हैं। आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। इस कारण वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दूसरी ओर, विमल किशोर ने बताया कि मोहित और उसके परिवार को उसने अपने यहां शरण दे रखी है।

अब तक ये हुआ घटनाक्रम
31 दिसंबर को मोहित नाम का युवक जोकि कच्चे क्वार्टर में रंगाई का काम करता है, अपने बीवी और बच्चे समेत थाना सिविल लाइन में पहुंचा था। मोहित ने मेहंदीपुर हाल आबाद कबीरपुर के प्रवीण के खिलाफ अपहरण की शिकायत दी थी। मोहित को थाना सिविल लाइन में जाने के लिए पूर्व पार्षद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी विमल किशोर ने कहा था। विमल किशोर ने ही एसपी के पास भी मोहित को भेजकर शिकायत दिलवाई थी।

अगले ही दिन 1 जनवरी को विमल किशोरी के कार्यालय में कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। रॉड, डंडों और बिट्टों के सहारे विमल किशोर की पिटाई की गई थी। विमल किशोर ने आरोप लगाया था मेहंदीपुर के प्रवीण और उसके साथियों ने मोहित की मदद करने के कारण उस पर हमला किया है। इसी दिन कई संगठनों के पदाधिकारियों ने गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया था। वहीं गुरुद्वारा रोड मार्केट ने दुकानें बंद रख कर रोष जताया था। 2 जनवरी को विमल किशोर अस्पताल से घर आ गया, वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मोहित और उसके परिवार के साथ थाना सिविल लाइन पहुंच गए। थाने का घेराव करते हुए मोहित के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई गई।

इसमें भी आरोपी प्रवीण और उसके साथी थे। रविवार 3 जनवरी को मेहंदीपुर से ग्रामीण इकट्ठे होकर लघु सचिवालय पहुंचे थे और पूरे मामले में आरोपी प्रवीण एवं अन्य को निर्दोष बताया था। सोमवार को विमल किशोर के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अंबेडकर चौक से जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय तक पैदल मार्च किया। यहां पर एसपी को ज्ञापन दिया गया। इसी दिन मेहंदीपुर के ग्रामीणों ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था।


फाइनेंसरों के खिलाफ पहले भी शिकायत आई थी तो जिसकी शिकायत थी, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। अब शहर भर में अभियान चलाकर अवैध फाइनेंसरों का सफाया किया जाएगा। इसके लिए डीएसपी राहुल देव शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभिषेक गर्ग, एसपी, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed