फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Athletes welcomed the decision to grant the benefit of gradation.

Sonipat News: ग्रेडेशन का लाभ देने के निर्णय का खिलाड़ियों ने किया स्वागत

Wed, 01 Jul 2026 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 04:26 AM IST
विज्ञापन
Athletes welcomed the decision to grant the benefit of gradation.
खरखौदा। प्रदेश सरकार की तरफ से भविष्य में आयोजित होने वाले स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को ग्रेडेशन का लाभ देने के निर्णय का क्षेत्र के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने स्वागत किया है। इस फैसले को खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और खेलों को नई दिशा देने वाला कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट कराटे एसोसिएशन व ओलिंपिक हरियाणा से जुड़े विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि लंबे समय से राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को भी उनकी उपलब्धियों के आधार पर ग्रेडेशन लाभ दिए जाने की मांग उठती रही है। सरकार के इस निर्णय से अब खिलाड़ियों को आगे शिक्षा, भर्ती और अन्य अवसरों में लाभ मिलने का रास्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम व हरियाणा ओलिंपिक अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का कहना है कि ग्रेडेशन नीति का लाभ मिलने से खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अधिक उत्साह के साथ भाग लेंगे और हरियाणा की खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed