फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asian Wrestling Championship U-15 and 20 trials schedule released

Sonipat News: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप अंडर-15 और 20 के ट्रायल का शेड्यूल जारी

Fri, 26 May 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Asian Wrestling Championship U-15 and 20 trials schedule released
सोनीपत। तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) की तरफ से अंडर-15 और 20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता में चयन के लिए सभी पहलवानों के ट्रायल 5 से 8 जून तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में होंगे। प्रतियोगिता जॉर्डन के अम्मान शहर में 12 से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


अंडर-15 और अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के सभी भारवर्ग के ट्रायल इस बार सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में कराए जाएंगे। तीनों वर्ग के सभी 10 भार में ट्रायल लिए जाएंगे। ओपन ट्रायल में वही पहलवान भाग ले सकेंगे जिनके पास पासपोर्ट है और ट्रायल की शर्तों को पूरा करते हैं। ट्रायल प्रक्रिया की चयन समिति में तदर्थ समिति के सदस्य एवं चयन समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा, द्रोणाचार्य अवॉर्डी सुमा शिरूर, साई में फ्री स्टाइल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंदर सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी महा सिंह राव, ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह व अर्जुन अवॉर्डी अलका तोमर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इन भारवर्ग (किलो) में होगा चयन

अंडर-20 : फ्रीस्टाइल वर्ग : 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलो।

ग्रीको रोमन वर्ग : 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो।

महिला वर्ग : 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलो।



अंडर-15 : फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग : 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75 व 85 किलो

महिला वर्ग : 33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62 व 66 किलो।



इस दिन इन भारवर्ग के होंगे ट्रायल

5 जून : अंडर-15 फ्री स्टाइल में 38, 48 व 62, ग्रीको रोमन में 41, 52 व 68 और महिला वर्ग 33, 46 व 54 किलो तथा अंडर-20 फ्री स्टाइल में 74 व 125, ग्रीको रोमन में 60 व 130 और महिला वर्ग 57 और 76 किलो।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 जून : अंडर-15 फ्री स्टाइल में 41, 52 व 68, ग्रीको रोमन में 75 व 85 और महिला वर्ग 50 व 62 किलो तथा अंडर-20 फ्री स्टाइल में 65 व 97, ग्रीको रोमन में 55, 72 व 87 और महिला वर्ग 55, 59 और 62 किलो।

7 जून : अंडर-15 फ्री स्टाइल में 44 व 57, ग्रीको रोमन में 38, 48 व 62 और महिला वर्ग 36 व 42 व 58 किलो तथा अंडर-20 फ्री स्टाइल में 61, 86 व 92, ग्रीको रोमन में 67 व 97 और महिला वर्ग 50 और 65 किलो।

8 जून : अंडर-15 फ्री स्टाइल में 75 व 87, ग्रीको रोमन में 44 व 57 और महिला वर्ग 39 व 66 किलो तथा अंडर-20 फ्री स्टाइल में 57, 70 व 79, ग्रीको रोमन में 44 व 75 और महिला वर्ग 53, 67 और 74 किलो।

सुबह सात से आठ बजे तक होंगे भार

ट्रायल प्रक्रिया में भार सुबह सात से आठ बजे होंगे। नौ बजे कुश्ती शुरू करा दी जाएंगी। अंडर-20 के पहलवानों को भार में दो किलो व अंडर-15 के पहलवानों को एक किलो की छूट दी जाएगी। ट्रायल प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी मेट पर अलग-अलग कैमरा होगा।


27 से 31 मई तक करा सकते हैं पंजीकरण

प्रतियोगिता में चयन के लिए होने वाले ट्रायल में भाग लेने को पहले पंजीकरण कराना होगा। पहलवान 27 मई को सुबह नौ बजे से 31 मई की रात दस बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन रेसलिंग रजिस्ट्रेशन’ पर जाकर किया जाएगा।

एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अंडर-15 व अंडर-20 आयु वर्ग में ट्रायल प्रक्रिया सोनीपत के साई सेंटर में ली जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

भूपेंद्र सिंह बाजवा, सदस्य तदर्थ समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed